मथुरा-काशी और संविधान में बदलाव… वकील विष्णु शंकर जैन ने सामने रख दीं डिमांड, ये है पूरी लिस्ट

अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ज्ञानवापी मस्जिद-काशी विश्वनाथ मंदिर मामले, संभल मामले, कृष्ण जन्मभूमि मंदिर-शाही ईदगाह मस्जिद मामले सहित तमाम मंदिर-मस्जिद विवादों में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे है. अब उन्होंने एक ऐसी लिस्ट बताई है जिसको हटाया जाना चाहिए. विष्णु शंकर जैन ने संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवादी’ शब्द, अल्पसंख्यक मंत्रालय, मथुरा, भोजशाला, कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की बात कही है. साथ ही साथ कोर्ट में चल रहे मामलों को फास्ट ट्रैक करने की मांग की.

यूपी के गाजियाबाद में छत्रपति शिवाजी महाराज के 391वें राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा, ‘हमने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की है… जैसे काशी और मथुरा मुक्त हो, भोजशाला मुक्त हो, संभल जल्द से जल्द मुक्त हो…इसके साथ ही संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवादी’ शब्द गलत तरीके से जोड़े गए, अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, अल्पसंख्यक मंत्रालय, ये सारी चीजें खत्म होनी चाहिए.’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस पर भी चर्चा हुई कि धर्मांतरण की ऐसी घटनाएं कैसे बढ़ी हैं और उन्हें कैसे रोका जाए. अल्पसंख्यक मंत्रालय को खत्म किया जाना चाहिए. संविधान सभा के दौरान कहा गया था कि अगर हम अनुच्छेद 14 के माध्यम से सभी को समानता का अधिकार दे रहे हैं, तो अल्पसंख्यकों के लिए कोई प्रावधान नहीं होना चाहिए. वह कौन सी मानसिकता थी जिसके कारण अनुच्छेद 29 और 30 जोड़े गए?’

‘मथुरा विवाद फास्ट ट्रैक से निपटाया जाए’

विष्णु शंकर जैन ने आगे कहा, ‘संविधान के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जो परिवर्तन बाद में किए गए उनमें बदलाव होने चाहिए, जैसे संविधान में धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द बदलाव के जरिए जोड़े गए. इसे बदलाव के जरिए हटाया जा सकता है. हमारी मांग है कि मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि को जल्द से जल्द मुक्त कराया जाना चाहिए और कोर्ट में चल रहे मामले को फास्ट ट्रैक जाना चाहिए. हमारे पास सभी सबूत, तथ्य और आंकड़े हैं और हम चाहते हैं कि यह मामला जल्द से जल्द अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंचे.’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |