5 दिन तक तपेगी दिल्ली, पहाड़ों पर भी राहत नहीं! MP में हीटवेव का अलर्ट, कहां होगी बारिश?

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पहले दस्तक देने के बाद कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली थी, लेकिन अब मूसलाधार बारिश का दौर थम गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश में फिलहाल मौसम के सामान्य बने रहने का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली-एसनीआर समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है.

देश की राजधानी दिल्ली में बरसात के बाद अब गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है. राजधानी में आज मौसम साफ रहने वाला है. अधिकतम 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कल से 14 जून तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही रह सकता है. मतलब साफ कि दिल्ली वालों को आने वाले 5 दिनों में अभी गर्मी झेलनी पड़ेगी.

उत्तर प्रदेश में गर्मी सितम ढा रही है. इस समय राज्य में दिन के वक्त तेज धूप हो रही है, जिस वजह से ठीकठाक गर्मी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल 11 जून तक बरसात होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. 9 से 11 जून के दौरान बुन्देलखण्ड, विंध्य और उससे सटे क्षेत्रों में लू चल सकती है. 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पुरवा हवाएं एक्टिव हो सकती हैं, जिससे बारिश शुरू हो सकती है.

बिहार-झारखंड में कैसा है मौसम

बिहार में आज अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. राज्य की राजधानी पटना में आज अधिकतम 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. मौसम विभाग ने 10 जून से फिर बारिश शुरू होने की चेतावनी जारी की है. इसके पहले तक राज्य में उमस भरी गर्मी पड़ सकती है. वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं झारखंड की राजधानी रांंची समेत कई जिलों में आज शाम के समय हल्की बारिश और गर्जन हो सकती है.

इन राज्यों में भीषण गर्मी तो पूर्वोत्तर भारत में बारिश

पश्चिमी राजस्थान में 8-11 जून तक, पंजाब, हरियाणा में 9-11 जून के दौरान और उत्तरी मध्य प्रदेश में 9 और 10 जून को हीट-वेव चल सकती है. इससे इन क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ेगी. वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में 10 जून से भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों का क्या है हाल

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अभी तेज गर्मी के आसार हैं. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेज धूप हो रही है, जिससे गर्मी एहसास हो रहा है. हालांकि पहाड़ों पर मौसम तेजी से बदलेगा. 12-13 जून को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बरसात की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |