केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में प्रहरी के साथ मारपीट करने वाले अभियुक्त की जमानत निरस्त

उज्जैन-न्यायालय श्रीमान प्रेमपाल सिंह ठाकुर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश जिला उज्जैन के न्यायालय द्वारा अभियुक्त राहुल मराठा पिता शिवकुमार मराठा निवासी देसाई नगर उज्जैन का जमानत आवेदन पत्र निरस्त किया।

उप-सचंालक (अभियोजन) डॉ0 साकेत व्यास ने अभियोजन की घटना अनुसार बताया कि फरियादी यूनिस खान केन्द्रीय जेल भेरवगढ में प्रहरी के पद पर पदस्थ है, दिनांक 14.12.2019 को प्रातः 06ः00 से प्रातः 10ः00 बजे तक वार्ड क्रं 06 बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु उसकी ड्यूटी नियत थी। वहॉ वार्ड क्रं0 06 में लॉकअप खोलने के बाद सभी बंदियो को प्रार्थना के लिये एकत्रित कर रहा था इसी दौरान बंदी राहुल पिता शिवकुमार व उसका साथी बंदी नवीन पिता गोपालकृष्ण केन्द्रीय जेल भेरवगढ के वार्ड में घूम रहे थे। फरियादी द्वारा दोनो अभियुक्तगण को प्रार्थना में शामिल होने के लिये कहा गया तो दोनो अभियुक्तगण द्वारा कहा गया कि हम कभी लाईन में नही लगते है, और फरियादी के साथ बहस करने लगे, तथा अभियुक्त राहुल के द्वारा फरियादी की कॉलर को पकड़ लिया गया तथा दोनो फरियादी को अष्ठकोण अधिकारी के पास ले जाने की धमकी दे रहे थे, कि अब तुमको हम सुधार देगे। हम किसी से नही डरते है। अष्ठकोण अधिकारी द्वारा समझाईश के बाद पुनः वार्ड के पास जाते हुये वार्ड के चैनल पर दोनो अभियुक्तगण द्वारा फरियादी को नंगी-नंगी गालिया दी तथा अभियुक्त राहुल ने फरियादी को गाल पर चांटा मारा तथा दोनों अभियुक्तगण ने फरियादी की वर्दी फाड दी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैरवगढ द्वारा अभियुक्तगण के विरूद्ध धारा 353,332 भादिव का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

अभियुक्त राहुल द्वारा जमानत आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। अभियोजन की ओर से तर्क दिया गया कि अभियुक्त का पूर्व आपराधिक रिकार्ड है तथा सजा भुगतने की अवधि के दौरान भी उसने जेल में घटना कारित कर गंभीर अपराध कारित किया गया। अतः अभियुक्त का जमानत आवेदन निरस्त किया जाए। माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर अभियुक्त का जमानत आवेदन निरस्त किया गया।

प्रकरण में पैरवी श्री के0के0 शर्मा, अपर लोक अभियोजक जिला उज्जैन द्वारा दी गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |