जिला अस्पताल में गवली समाज ने कराया भंडारा, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

शाजापुर, 6 जून. जिला अस्पताल परिसर में अतिप्राचीन शीतला माता मंदिर स्थित था. जिसे जिला प्रशासन और गवली समाज की सहमति से अस्पताल परिसर में ही उचित स्थान पर परिवर्तित किया गया. गंगा दशहरे के अवसर पर पंडित-पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से माता को नवीन भवन में विराजित कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई.
शाजापुर के जिला अस्पताल परिसर में करीब 350 वर्ष प्राचीन शीतला माता मंदिर स्थित था. अस्पताल परिसर में लगातार निर्माण कार्य चल रहे हैं, लेकिन मंदिर के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी. जिस पर अस्पताल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन की अपील पर गवली समाज से मंदिर को अन्यत्र स्थान पर बनाने की सहमति प्रदान की. करीब तीन माह से मंदिर का निर्माण किया जा रहा था. गंगा दशहरे के अवसर पर माता को नवीन भवन में विराजित कर मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई. इस अवसर पर गवली समाज द्वारा अस्पताल परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने आए विधायक अरुण भीमावद, सिविल सर्जन एमके जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष नागर ने भी गवली समाज द्वारा मंदिर को अन्यत्र स्थापित करने के कार्य की सराहना की. इस अवसर पर गवली समाज के चौधरी पूनमचंद गवली, मूलचंद गवली, प्रहलाद गवली, हेमराज गवली, दिनेश गवली, विष्णु गवली, महेश, राजेंद्र, रवि सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |