भारत के एक और बॉर्डर पर तनाव, मुंहतोड़ जवाब के लिए सुरक्षाबलों ने शुरू किया ऑपरेशन

भारत-पाकिस्तान सीमा के बीच हाल ही में तनाव देखा गया. दोनों तरफ से अटैक हुए. इसी के बाद अब भारत के एक और बॉर्डर पर तनाव के हालात पैदा हो गए हैं. अरुणाचल प्रदेश में भारत और म्यांमार बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है. इसी के चलते भारत ने मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

दरअसल, सुरक्षाबलों को अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के पोंगचौ सर्कल में अज्ञात कैडर्स की आवाजाही के बारे में जानकारी मिली. यह सूचना मिलने के बाद ही सुरक्षा बलों ने गुरुवार (5 जून, 2025) को सीमावर्ती क्षेत्रों पर हावी होने के लिए गश्त शुरू कर दी.

सुरक्षाबलों ने दिया करारा जवाब

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, घने जंगलों से गुजरते समय सुरक्षाबलों ने अज्ञात लोगों की हलचल देखी. एरिया में अज्ञात लोगों की गतिविधि देखने के बाद सुरक्षाबल ने उन्हें चुनौती दी. इसी के बाद सुरक्षाबल की तरफ से की गई फायरिंग का कैडर्स ने भारी गोलीबारी से जवाब दिया. इस गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया.

भीषण गोलाबारी के दौरान, अज्ञात कैडर इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके म्यांमार की ओर चले गए. सुरक्षा बलों ने इलाके की पूरी तरह से तलाशी ली, हालांकि, कैडर आसपास के घने जंगल की आड़ लेकर सीमा पार करने में कामयाब रहे.

मणिपुर में 10 आतंकवादी ढेर

इससे पहले, 14 मई को दक्षिणी मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के साथ मुठभेड़ के दौरान 10 आतंकवादी मारे गए थे, चंदेल जिला म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है. भारत-म्यांमार बॉर्डर को लेकर सुरक्षाबल अलर्ट हो गया है और हर तरह की हलचल पर नजर रखी जा रही है.

एक रक्षा प्रवक्ता ने 14 मई की मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कहा था कि चंदेल जिले में म्यांमार सीमा के पास न्यू समताल गांव के पास संदिग्ध कैडरों ने असम राइफल्स के एक गश्ती दल पर भारी गोलीबारी की थी. इसी के बाद सैनिकों ने सटीक, मापा और कैलिब्रेटेड तरीके से जवाब दिया और 10 आतंकवादियों को मार गिराया.

उन्होंने कहा, शुरुआती जांच से पता चलता है कि मारे गए व्यक्ति सीमा पार विद्रोही गतिविधि में शामिल होने के लिए जाने जाते थे और उनकी पहचान की पुष्टि करने की कोशिश चल रही है.

भारत-म्यांमार बॉर्डर पर सुरक्षाबल अलर्ट

प्रवक्ता ने कहा था कि भारत-म्यांमार सीमा पर स्थिति कड़ी निगरानी में है और हरकत, हर हलचल पर सुरक्षा बल नजर बनाए हुए हैं. क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए नागरिक प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के साथ बातचीत जारी है. चार पूर्वोत्तर राज्य-अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम , म्यांमार के साथ सीमा शेयर करते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |