शाजापुर
—-
शासन की मंशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय एवं म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शाजापुर द्वारा जेएनएस शासकीय स्नात्कोतर महाविद्यालय शुजालपुर में आज युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 233 आवेदकों ने भाग लेकर साक्षात्कर दिया।
युवा संगम रोजगार मेला में आमंत्रित निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित नियोजकों ने भाग लिया, जिसमें स्वतंत्र माईक्रोफिन प्रा.लि. भोपाल, नवभारत फर्टिलाईजर भोपाल, चेकमेट सर्विस लिमिटेड अहमदाबाद गुजरात, यशस्वी अकेडमी फॉर स्कील प्रा.लि. देवास, एल जी इलेक्ट्रानिक इंडिया सूरजपुर नोएडा, टेक्नो इंण्डिया लि. इन्दौर, वर्धमान फेब्रिक्स बुदनी, एंजल वन इंश्योरेंस कालापीपल, शिवम तौल कॉटा देवास, क्राउड फोर्स एलएलपी शुजालपुर, आदि कंपनियों के द्वारा सेल्स मेन, ट्रेनी, सेल्स एवं मार्केटिंग, वर्कर, सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर, मशीन आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, सहायक, हेल्पर, एक्जुक्यटिव, फिल्ड ऑफिसर, बीमा सलाहकार आदि कंपनियों के द्वारा विभिन्न पदो के लिए साक्षात्कार लेकर 125 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। साथ ही जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शाजापुर द्वारा 22, औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था शुजालपुर द्वारा 21 एवं आरसेटी शाजापुर द्वारा 32 आवेदकों का स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। साथ ही आवेदको को केरियर काउंसिलिंग के माध्यम से मनोवैज्ञानिक श्री मयंक श्रीवास्तव एंव विषय विशेषज्ञ श्री अम्बाराम मालवीय के द्वारा केरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री राजाराम कटारिया, प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा, श्री बी.एल गुवाटिया, डॉ. संजय प्रजापति, डॉ. आशिष यादव, सहायक प्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केन्द्र श्री सुरेन्द्र सिंह मालवीय, औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था श्री नीरज शर्मा, म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शुजालपुर से श्री सचिदानंद कुशवाह, श्री मांगीलाल सोलंकी, श्री रविन्द्र सोनी, श्री राधेश्याम सेन, श्री राजेन्द्रसिंह राठौर, श्री देवनारायण मालवीय, श्री आयुष प्रजापति आदि उपस्थित थे।
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
#EmploymentInMP #jobsfair #MadhyaPradesh #shajapur #shujalpur