3 महीने पहले जिस दुल्हन से की शादी, उसी के घर दोबारा बारात लेकर पहुंच गया दूल्हा… देखते ही भड़क गए ससुर जी, फिर आया कहानी में ट्विस्ट

क्या कभी सुना है कि शादी के तीन महीने बाद दोबारा किसी की शादी हो? वो भी उसी शख्स से दोबारा. जी हां, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ऐसा होने जा ही रहा था कि अचानक कहानी में ट्विस्ट आ गया. मामला हलिया थानाक्षेत्र के सोनगढ़ा इलाके की है. यहां एक दूल्हे को खाली हाथ बारात लेकर वापस लौटना पड़ा. वो अपनी ही बीवी के यहां बारात लेकर पहुंचा था, जिससे उसने तीन महीने पहले शादी की थी.

दोनों की तीन महीने पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मार्च महीने में शादी हुई थी. बाद में तय हुआ था कि दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर दुल्हनिया के यहां पहुंचेगा. फिर पूरे रीति रिवाज से उनकी शादी होगी. लेकिन जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो ससुर जी उसे देखते ही भड़क गए. दुल्हन ने भी फिर शादी से इनकार कर दिया. खूब हंगामा बरपा लेकिन थक हारकर दूल्हे को बारात वापस ले जानी पड़ी.

वजह थी कि दूल्हे अपनी दुल्हनिया के लिए कपड़े और जेवर लेकर ही नहीं आया था. सोमवार की रात बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन के घर वापस लौटना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, सोनगढ़ा गांव निवासी ने अपनी बेटी की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत भटवारी गांव में मार्च माह में हलिया निवासी से की थी. यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बाद फिर से शादी की रस्म पूरी करने के लिए दोबारा सोमवार को विवाह की तिथि निर्धारित की गई. शादी के बाद दूल्हे के परिजन दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचे, लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया.

ससुर ने घर से लौटाई बारात

दुल्हन के पिता का आरोप है कि दुल्हन ने गहने कपड़े एवं श्रृंगार के सामान नहीं लाए, जो कि शादी के लिए आवश्यक थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है. अगर प्रार्थना पत्र आता है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी. वहीं, अब ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |