लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा, 1 की मौत, महिला और बच्चा की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने 3 लोगों को रौंद दिया. बेकाबू कार कैफे के काउंटर को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकराकर रुकी. कार एक महिला चला रही थी. घायलों को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां इलाज के दौरान एक KGMU के संविदा कर्मी की मौत हो गई. बच्चे और महिला की स्थिति गंभीर बनी है.

घटना में बाइक, साइकिल, स्कूटी, कैफे का काउंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया. घटना मंगलवार को शिया पीजी कॉलेज के सामने हुई. पुलिस ने कार चला रही महिला को हिरासत में ले लिया. कार पंकज कुमार गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है. पूरा मामला मदेयगंज इलाके का है.

KGMU के संविदा कर्मी की मौत

घटना में घायल रवींद्र पांडेय (45) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह लखनऊ के खदरा में ज्वाला देवी मंदिर के पास रहते थे. रविंद्र KGMU में संविदाकर्मी थे, उनके भाई सुनील पांडेय ने बताया कि रविंद्र निजी काम से घर से बाजार गए थे. साइकिल से घर लौटते समय कार ने उन्हें रौंद दिया. परिवार में रविंद्र की पत्नी सरोज, बेटा कृष्णा और बेटी अन्या पांडेय है.

सड़क के किनारे खड़ा था बच्चा

हादसे में घायल 10 साल के बच्चे की पहचान बांसमंडी भानूटोला, सीतापुर रोड लखनऊ निवासी दक्ष सोनकर के रूप में हुई है. उसके चेहरे, सिर और अन्य जगहों पर चोट आई है. फिलहाल बच्चे की स्थिति गंभीर बनी है. वह किसी काम से शिया पीजी कॉलेज के पास आया था और हादसे का शिकार हो गया. वहीं, अज्ञात महिला का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वह क्षेत्र में भीख मांगकर जीवनयापन करती थी.

रियल एस्टेट का काम करती है कार चला रही महिला

कार चला रही महिला का नाम तनु गुप्ता (35) है. वह लखनऊ के सआदतगंज इलाके की रहने वाली है, जो कि रियल स्टेट का काम करती है. वह डालीगंज क्रॉसिंग की ओर से आ रही थी. घटनास्थल काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है. हादसे के समय वहां काफी भीड़ थी.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- अलीगंज की ओर से बेकाबू कार आई और लोगों को रौंदती चली गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते महिला, बच्चे समेत 3 लोगों को रौंद कर फ्रेंड्स कैफे के काउंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के सामान को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई.

टक्कर होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. थोड़ी ही देर में काफी लोग इकट्ठे हो गए. लोगों ने महिला कार चालक को घेर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

3-4 मिनट में हुआ पूरा हादसा

प्रत्यक्षदर्शी मुजाहिद ने बताया- मैं साइकिल से क्रॉसिंग की ओर जा रहा था. तभी मैंने दूसरी पटरी पर देखा कि एक कार बहुत तेज स्पीड से जा रही है. जब मैं शिया पीजी कॉलेज के गेट के पास पहुंचा, तो तेज आवाज सुनाई दी. साइकिल रोककर देखा, तो वही कार कई लोगों को रौंद चुकी थी. भागकर मौके पर पहुंचा. घायल को ई-रिक्शा पर रखा, लेकिन देखने से लगा कि उसकी मौत हो गई है. यह सब कुछ 3-4 मिनट के अंदर हो गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |