जेठ ने बहू संग किया ऐसा कांड, वीडियो लेकर थाने पहुंची विवाहिता, बोली- वो मुझे मार डालेंगे उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On May 31, 2025 667 साहब! मुझे बचा लीजिए. वो मुझे मार डालेंगे… हांफते हुए एक महिला थाने पहुंची. पुलिस वालों ने उसे कुर्सी पर बैठाया. पीने को पानी दिया. बोले- हमें पूरी बात बताओ. महिला ने कहा- साहब ये वीडियो देखिए. मेरे जेठ ने मुझे सरेआम डंडे से पीटा है. अब वो धमकी दे रहे हैं कि मुझे जान से मार डालेंगे. मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती का है. Related Posts बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक… आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें महिला भिनगा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है. जेठ पर उसने डंडे से पिटाई और जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मुजेहना गांव की रहने वाली राजकुमारी ने पुलिस को बताया- मेरे जेठ मिश्रीलाल ने 27 मई को मुझे सबके सामने डंडे से पीटा. इसका वीडियो भी मेरे पास है. यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में दिखा कि एक व्यक्ति हाथ में लाठी लिए हुए महिला को गालियां दे रहा है. वह महिला की तरफ मारने के लिए दौड़ता भी दिखाई दिया. वीडियो में दो और युवक भी लाठी-डंडों के साथ नजर आए. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे महिला की मदद कर रहे थे या फिर आरोपी के साथ में थे. गाली गलौज करके पीटा पीड़ित महिला राजकुमारी ने भिनगा कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया- भिनगा क्षेत्र के मुंजेहना में रहने वाली राज कुमारी ने गुरुवार को थानें में तहरीर देकर अपने ही जेठ पर लाठी डंडे से पिटाई का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि उसका जेठ मिश्रीलाल उसे हमेशा परेशान करता है. 27 मई की रात में जेठ ने विवाद शुरू कर दिया और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से पिटाई करने लगा. चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने मौके पर आकर छुड़ाया. इसके बाद जेठ पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की देने लगा. महिला ने कार्रवाई की मांग की है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 667 Share