दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत, 60 साल की महिला ने तोड़ा दम

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते एक सप्ताह में पूरे देश में 2 हजार से ज्यादा एक्टिव मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत का मामला सामने आया है. यहां 60 साल की महिला ने दम तोड़ दिया है. दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. दिल्ली में एक दिन में 56 नए मामले सामने आए हैं. वहीं एक्टिव मामलों की बात करें तो ये संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है. देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 15 हो गई है, इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हैं.

दिल्ली में कोरोना से हुई मरीज की मौत से पहले पेट में असहनीय दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच में Acute Intestinal Obstruction पाया गया, जिसके बाद तुरंत लैप्रोटॉमी (पेट की सर्जरी) की गई. ऑपरेशन के बाद जब रूटीन टेस्ट किए गए, तो कोविड की पुष्टि हुई. मरीज को पहले से कोई कोरोना के लक्षण नहीं थे.

केरल में एक्टिव मामले की संख्या 1147 हो चुकी हैं. यहां पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. बताया जा रहा है कि ओमिक्रॉन JN वेरिएंट LF7 के मामले आ रहे हैं. देश के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी इन्हें चिंताजनक नहीं माना है. हालांकि, निगरानी में रखे गए वेरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है.

दिल्ली में कोरोना ने लोगों को डराया

दिल्ली-एनसीआर में आंकड़ों के मुताबिक अबतक दिल्ली में 294 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं. गुरुग्राम में शुक्रवार को तीन नए मरीज मिले हैं. पिछले 10 दिन में शहर में 16 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते दिन बताया था कि दिल्ली में कोविड के 19 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

हालांकि लगातार बढ़ रहे मामले और पहली मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है. यही कारण है कि अस्पतालाें में टेस्टिंंग बढ़ा दी गई है.

देश में क्या है कोरोना की हालत

देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस 2710 मामले हैं, पिछले 24 घंटों में 511 मामले सामने आए हैं. 255 लोग ठीक हुए हैं वहीं 7 लोगों की मौत हुई है. जनवरी 2025 से अब तक 1170 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नए मामले सामने आए, राजस्थान में 24 घंटों में 15 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |