ट्रक चालक ने गौ तस्करी करने से किया इनकार… ट्रांसपोर्टरों ने बीच सड़क पर कर दी हत्या

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गोतस्करी का विरोध करने पर तस्करों ने ट्रक चालक को पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने चालक को स्कार्पियो कार से अगवाकर रास्ते भर उसके साथ मारपीट की। भागने का प्रयास करने पर उन्होंने चालक की सड़क पर ही लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार घटना जाजमऊ थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक की बेटी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक औरैया के कोतवाली थाना क्षेत्र के खानपुर चौराहा निवासी थे, जिनका नाम मो. सलीम (45 वर्ष) था। जो कि जाजमऊ के पोखरपुर निवासी शोएब आलम का ट्रक चलाते थे।

मृतक सलीम के साले कबीरुल हसन का आरोप है कि शोएब आलम उर्फ शीबू, उसका भाई शहनवाज, फरहान और सद्दाम ट्रांसपोर्टर हैं साथ ही गोतस्करी भी करते हैं। बहनोई सलीम को वे लोग झारखंड मवेशी लाने के लिए भेज रहे थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर दोनों भाई व उसके दो साथी उन्हें धमकाने लगे। सलीम ने उनसे कहा कि वे उनका हिसाब कर दें। अब से उनकी गाड़ी नहीं चलाएंगे। इस पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जबरन स्कार्पियों कार में बैठा लिया।

आरोपी रास्तेभर उन्हें पीटते हुए गंगापार ले गए, जहां मृतक को बंधक बनाकर मारा। इसके बाद वापस मृतक को जंगल की तरफ ले जाने लगे। सलीम ने मौका देखकर गाड़ी से किसी तरह से कूदकर भागने की कोशिश की, इस पर आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया।घटना देख आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि घायल को कांशीराम अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बताया कि आरोपी शोएब और शहनवाज समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिवंगत की बेटी उन्नाव के लोधनहाल निवासी अलीशा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जेठ ने बहू संग किया ऐसा कांड, वीडियो लेकर थाने पहुंची विवाहिता, बोली- वो मुझे मार डालेंगे     |     सुहागरात पर दुल्हन ने बॉयफ्रेंड को बुलाया, फिर दूल्हे को चकमा देकर भागी… पंचायत ने दिया ऐसा ऑफर, प्रेमी बोला- मैं नहीं रख सकता अब इसे     |     1 बार नहीं 10 बार कानून तोड़ना पड़ेगा तो तोड़ेंगे…11 साल पहले गडकरी ने क्यों सोच लिया था ऐसा?     |     दो बच्चों की मां का चल रहा था चक्कर, 6 महीने से BF संग लिव इन में रह रही थी महिला… पति ने कर दिया फुल एंड फाइनल     |     दिल्ली के मरीजों की टेंशन खत्म, फाइव स्टार हॉस्पिटल्स में होगा आयुष्मान कार्ड से इलाज     |     दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत, 60 साल की महिला ने तोड़ा दम     |     दिल्ली में 54 वी इफको की आमसभा को, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्रसिंह गोहिल ने किया संबोधित     |     पीएम मोदी शनिवार को ढाई घंटे भोपाल में रहेंगे, 45 मिनट महिलाओं को करेंगे संबोधित, जानिए पूरा कार्यक्रम     |     प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचयूटी से जुड़ा संदिग्ध दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, भोपाल कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा     |     मॉडल बनाने का सपना दिखाकर जुबैर ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया… धर्मांतरण का दबाव, नाम भी बदला     |