मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी तस्कर गिरफ्तार, पेट से निकली 8.6 करोड़ की कोकीन महाराष्ट्र By Shahzad Khan On May 30, 2025 388 छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोके गए युगांडा के एक नागरिक के पेट से गोलियों में 886 ग्राम कोकीन जब्त किया गया है. सीमाशुल्क विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि युगांडा का नागरिक 24 और 25 की रात को मुंबई पहुंचा था और पूछताछ के दौरान असहज दिखा जिसके बाद उस पर संदेह बढ़ गया. Related Posts कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस… महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार—… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें बाद में मेडिकल जांच में पता चला कि उसने पीले रंग की गोलियां निगल ली हैं. अधिकारी के अनुसार सर्जरी करके उसके पेट से गोलियां निकाली गईं, जिनमें 8.66 करोड़ रुपए मूल्य का 886 ग्राम कोकीन मिला. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है. कैसे पकड़ा गया विदेशी तस्कर? पूछताछ के दौरान यात्री के व्यवहार में घबराहट और बेचैनी देखी गई. शक के आधार पर उसकी गहन जांच की गई और मेडिकल जांच में यह सामने आया कि उसने कई पीले रंग की गोलियां निगली थीं. बाद में डॉक्टरों की निगरानी में की गई प्रक्रिया के दौरान 28 मई को पंचनामा के तहत यात्री के शरीर से कुल 866 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ बरामद किया गया. जांच कर रहा कस्टम विभाग जब्त किए गए मादक पदार्थ की इंटरनेशनल मार्केट में अनुमानित कीमत 8 करोड़ 66 लाख रुपए बताई जा रही है. यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है. कस्टम विभाग ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है. यह कार्रवाई कस्टम विभाग की सतर्कता और प्रोफाइलिंग तकनीकों की सफलता को दर्शाती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय तस्करी के प्रयासों पर लगातार लगाम लगाई जा रही है. 5.75 किलोग्राम सोना जब्त इससे एक हफ्ते पहले मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 5.75 किलोग्राम सोना जब्त किया था. इस जब्त सोने की अनुमानित कीमत करीब 5.10 करोड़ रुपए बताई जा रही है. यह कार्रवाई 17 मई को की गई और दोनों मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 388 Share