ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में हादसा, AC में ब्लास्ट से फ्लैट में भड़की आग… 8 साल की बच्ची ने कैसे बचाई बहन की जान?

गर्मी के मौसम में AC ब्लास्ट की खबरें भी आए दिन सामने आती रहती हैं. एक ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक हाईराइज सोसाइटी से सामने आई है. यहां आस्था ग्रीन सोसाइटी के एक फ्लैट के अंदर AC में ब्लास्ट हुआ फिर उसमें आग लग गई. उस वक्त कमरे में दो बच्चियां मौजूद थीं. एक 8 साल की और दूसरी महज 4 महीने की. 8 साल की बच्ची ने होशियारी दिखाई और अपनी 4 महीने की बहन को गोद में उठाकर कमरे से बाहर निकल आई. इस तरह उसने अपनी और नन्ही बहन की जान बचाई.

आगजनी की इस घटना में पूरा AC जलकर खाक हो गया. आरोप है कि घटना के दौरान आग से बचाव के उपकरण यानि स्प्रिंकलर भी काम नहीं कर रहा था. घटना टॉवर-4 के फ्लैट नंबर 103 की है. यहां प्राशिक अपने परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह काम पर चले गए. घर पर पत्नी के अलावा 8 साल और 4 महीने की दो बच्ची थीं. कमरे के अंदर सुबह करीब 11 बजे एसी के अंदर से ब्लास्ट की आवाज आने के साथ धुआं निकालने लगा. इसके बाद आग लगनी शुरू हो गई.

इस घटना के दौरान कमरे में दोनों बच्चियां ही मौजूद थीं. एसी में आग लगने पर 8 साल की बच्ची ने अपनी सूझबूझ से छोटी बहन को गोद में उठाकर बाहर की ओर भाग गई. पत्नी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने बिल्डिंग मैनेजमेंट को कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद सोसाइटी ग्रुप में मैसेज किया. तब जाकर बिल्डिंग के कर्मचारी मदद के लिए आए. तब तक एसी पूरी तरह जल चुका था. आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल सका है.स्प्रिंकलर ने भी काम नहीं किया

प्राशिक ने बताया कि फ्लैट में जहां एसी लगी है, उसके ऊपर ही फायर स्प्रिंकलर लगा हुआ है. एसी में आग लगने और धुआं निकलने के बावजूद स्प्रिंकलर ने काम नहीं किया. स्प्रिंकलर भी जल गया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर प्रबंधन के लगाए गए सभी उपकरण बेकार हो चुके हैं. बिल्डर प्रबंधन ने समय रहते मदद भी नहीं की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |