कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

#गुना –

जिला कलेक्‍ट्रेट में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा विभिन्‍न नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्‍याओं को जाना एवं उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। आज इस दौरान नागरिकों की विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित लगभग 340 आवेदन प्राप्‍त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री संजीव खेमरिया, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती जिया फातिमा एवं सुश्री मंजुषा खत्री, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय सहित विभिन्‍न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जनसुनवाई कक्ष में आज जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने आवेदकों से चर्चा कर उनसे संबंधित समस्‍याओं के आवेदन लिए, साथ ही उनके समुचित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आज जनसुनवाई के दौरान समग्र आइडी, राशन कार्ड, पेंशन, कब्‍जा दिलाने, नामांतरण एवं विद्युत संबंधी विभिन्‍न मुद्दों पर नागरिकों द्वारा अपने आवेदन दिए गये। इस दौरान विभिन्‍न आवेदकों द्वारा अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किये गये। जिनके निर्धारित समयावधि में निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

जनसुनवाई में नागरिकों को मिली आयुष्‍मान कार्ड, नेत्र परीक्षण एवं आधार कार्ड हेल्‍प डेस्‍क की सुविधा

कलेक्टर श्री कन्याल ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई में स्वास्थ्य शिविर एवं आधार कार्ड हेल्‍प डेस्‍क के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में आज जनसुनवाई कक्ष के बाहर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा 70+आयुष्‍मान कार्ड, नेत्र परीक्षण केंप, प्रधानमंत्री शहरी आवास एवं आधार कार्ड हेल्‍प डेस्‍क लगाकर आमजनों को आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्‍ध करायी गई। आज स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में लगभग 10 लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया गया। इसी प्रकार नेत्र परीक्षण शिविर में 04, आधार कार्ड में लगभग 60 से अधिक लोगों को टोकन वितरित कर आधार कार्ड बनाये गये तथा प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना के आवेदन भी प्राप्‍त हुए। साथ ही डाक विभाग गुना द्वारा आज आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट किये गये तथा डाक जीवन बीमा एवं सुकन्‍या समृद्धि योजना की भी जानकरी दी गयी।

#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner SP Guna MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |