कलेक्टर न्यायालय गुना ने न्यायिक प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में प्राप्त किया पहला स्थान,कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS के निर्णायक नेतृत्व में 1209 प्रकरणों का किया गया त्वरित समाधान
#गुना –
प्रदेश में कलेक्टर न्यायालयों में लंबित न्यायिक प्रकरणों के त्वरित एवं विधिसम्मत निराकरण की दिशा में गुना जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल के नेतृत्व में गुना कलेक्टर न्यायालय ने कुल 1209 प्रकरणों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरणों में भूमि संबंधी विवाद, धारा 250 के प्रकरण, भू-हस्तांतरण अपीलें, पुनरीक्षण, सीमांकन, भू-अर्जन, तथा अन्य विविध न्यायिक विषय शामिल थे, जिनका समाधान पूर्ण न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए किया गया।
श्री कन्याल द्वारा न्यायालयीन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिसके अंतर्गत नियमित सुनवाई, प्रकरणों की श्रेणीबद्ध समीक्षा, एवं कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए त्वरित निर्णय सुनाए गए। इससे आमजन को शीघ्र न्याय मिला तथा प्रशासनिक प्रणाली के प्रति जनविश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।
गुना कलेक्टर न्यायालय की यह सफलता शासन की ‘समय पर न्याय, सभी के लिए न्याय’ की नीति को प्रभावी रूप से साकार कर रही है।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department Of Revenue, Madhya Pradesh SP Guna MP