दोस्त की शादी में कैसे जाऊं… लड़की ने लगाया ऐसा दिमाग, लेकिन पड़ गई उल्टी चाल; पुलिस पकड़कर ले गई थाने

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवती का संदिग्ध परिस्थिति में अपहरण हुआ था. युवती ने पहले अपने परिजनों को फोनकर कहा था कि वह घर आ रही है. थोड़ी ही देर बाद उसकी बहन के फोन पर फिरौती का मैसेज आया. इसमें कहा गया था कि उसकी बहन अगवा हो गई है. 50 हजार रुपये देने पर ही छूटेगी और नहीं देने पर उसकी जान का जोखिम है. इस मैसेज को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया. घटना शनिवार शाम की है.

पुलिस के मुताबिक युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाती है. वह अपने एक दोस्त की बहन की शादी में जाना चाहती थी, लेकिन उसके परिजन उसे मना कर रहे थे. ऐसे में शादी में जाने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. दरअसल शनिवार को वह अपने स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी. शाम को उसका फोन तो आया, लेकिन उसने केवल इतन भर कहकर फोन काट दिया कि वह घर आ रही है. इसके थोड़ी ही देर बाद उसकी बहन के मोबाइल पर फिरौती का मैसेज आया.

50 हजार की मांगी फिरौती

इसमें लिखा था कि युवती को अगवा किया गया है और 50 हजार रुपये फिरौती देनी होगी. नहीं देने पर उसकी जान का जोखिम है. यह मैसेज देखते ही युवती के परिवार में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने भी तत्काल युवती का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाल दिया. इसमें युवती की लास्ट लोकेशन बाराबंकी रेलवे स्टेशन मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वह प्लेटफार्म पर बैठी हुई मिली. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने आई.

पुलिस ने दर्ज किया बयान

पुलिस की पूछताछ में युवती ने अपने फर्जी अपहरण की असली कहानी बयां किया. उसने बताया कि परिजन उसे दोस्त की बहन की शादी में नहीं जाने दे रहे थे. ऐसे में उसने परिजनों के सामने झूठी कहानी बनाकर जाने का फैसला किया था. उधर, युवती की यह हकीकत सुनकर उसके घर वाले भी हैरान रह गए. पुलिस के मुताबिक युवती का बयान दर्ज करने के बाद हिदायत देते हुए उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |