BJP विरोधियों का स्वागत, सीनियर्स को आगे आना चाहिए… शिवसेना-मनसे के साथ आने पर क्या बोले आदित्य ठाकरे?

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मेल-मिलाप और गठजोड़ को लेकर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसे आगे बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए. मीडिया से बातचीत के में आदित्य ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विरोधी बीजेपी का विरोध करने वाले किसी भी शख्स का स्वागत करती है. उन्होंने कहा कि इस विषय पर सीनियर लोगों को आगे आना चाहिए. पार्टी को लेकर स्पष्टता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हम वहीं हैं, जहां हम पहले थे. हमारा कदम देश, महाराष्ट्र और समाज की बेहतरी के लिए है. हम उन लोगों का खुले दिल से स्वागत करते हैं, जो महाराष्ट्र विरोधी भारतीय जनता पार्टी और (एकनाथ) शिंदे के खिलाफ हैं.

पिछले महीने, चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने संभावित सुलह के बारे में अटकलों को हवा दी थी. उन्होंने संकेत दिया था कि वे मामूली मुद्दों को नजरअंदाज कर सकते हैं और लगभग दो दशक के हुए अलगाव के बाद हाथ मिला सकते हैं. उस समय उद्धव ने एक शर्त रखी थी कि राज ठाकरे का बीजेपी या शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ कोई संबंध नहीं होना चाहिए.

मराठी लोगों के लिए हो जाएंगे एकजुट

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि मराठी भाषी लोगों के हितों के लिए एकजुट होना मुश्किल नहीं है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह छोटी-मोटी लड़ाइयों को किनारे रखने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को शामिल न किया जाए.

इसी हफ्ते मनसे के वरिष्ठ नेता संदीप देशपांडे ने कहा था कि राज ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन पर तभी विचार करेंगे, जब कोई ठोस प्रस्ताव सामने रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए उनके पिछले प्रयासों को भरोसेमंद संगठन के रूप में नहीं देखा गया था. उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की अगुआई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के बीच संभावित गठबंधन को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. दोनों पार्टियों की ओर से दी गई प्रतिक्रियाओं से इस अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजनीति की दिशा बदल सकती है. एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन इस मामले में कोई अहम फैसला नहीं लिया गया है.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |