महामांगलिक के लिए जैनाचार्य का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

शाजापुर में जैन समाज के गुरु भगवंतो का नगर में बैंड-बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जो चल समारोह के रूप में बस स्टैंड, फव्वारा चौराहा, टाकिज चौराहा, नई सड़क, आजाद चौक तथा कसेरा बाजार होते हुए श्री रत्न – पोरवाल परिसर पहुंचकर सामाजिक धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हुआ। यहां जैन समाज के सिद्धि बहू मंडल के सदस्यों एवं महावीर जैन पाठशाला के बच्चों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी वहीं लोकेंद्र नारेलिया ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। स्वागत भाषण नवरत्न परिवार के जिलाध्यक्ष मनीष जैन ने दिया। अपने आशीर्वचन स्वरूप जैनाचार्य ने कहा कि समाज को धर्म संस्कारों का सही ज्ञान मिले। इसके लिए प्रवचन और संस्कार शिविर दोनों आवश्यक है। इसी विषय को लेकर दिन में संस्कार शिविर का आयोजन किया गया है वहीं रात्रि में वर्तमान को वर्धमान की बहुत आवश्यकता है विषय पर प्रवचन भी रखे गए। शाजापुर में आयोजित होने वाली महामांगलिक में शहर सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर यही धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अजीत जैन ने किया व अंत में आभार शैलेन्द्र जैन ने माना। जैन समाज के प्रमुख लोकेंद्र जैन बंटी ने बताया कि जैनाचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वरजी ने आशीर्वचन में कहा कि जैन समाज की दृष्टि से शाजापुर नगर अनमोल विरासतों वाला नगर है। नगर के मध्य स्थापित जिनालय मंदिर में विराजित प्रभु प्रतिमाएं जहां समाज की प्राचीन वैभवता का प्रतीक हैं वहीं नगर के प्रवेश द्वार पर हाईवे किनारे सुरम्य वातावरण के मध्य पूज्य जैनाचार्य श्रीवीररत्न विजयजी की प्रेरणा से नवनिर्मित सर्व सुविधाजनक श्री सिद्धाचल वीरमणि महातीर्थ धाम शाजापुर के मस्तक पर मणि के समान दमक रहा है। एसी अनमोल धरोहरों को देखकर कहा जा सकता है कि शाजापुर का जैन समाज आध्यात्मिक रूप से अत्यंत समृद्ध और वैभवशाली है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |