छत्तीसगढ़ : कूलर के करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गुरुवार को कूलर के करंट की चपेट में आ जाने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कवर्धा के श्रृंगारपुर निवासी (14) गीतू जायसवाल और (13) राजू जायसवाल अपने परिवार के साथ गर्मी छुट्टी मनाने के लिए बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी में अपने बड़ी मम्मी के घर आए थे।

जानकारी के मुताबिक, गर्मी लगने पर कूलर चालू किया तो बच्ची उसकी चपेट में आ गई, उसे चिपका देख भाई तत्काल छुड़ाने दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

टेबल टेनिस खेलकर लौट रहे जेपी कॉलेज के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप     |     बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 25 यात्री घायल     |     पत्नी और साले को मारी गोली, युवक की मौत बहन को ससुराल छोड़ने आया था भाई, जीजा ने की फायरिंग..     |     CM साय ने नक्सली मुठभेड़ में जान गंवाने वाले कोबरा कमांडो को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा     |     छत्तीसगढ़ : कूलर के करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत     |     शहडोल में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ पकड़ा     |     लव जिहादी मोहसिन के खिलाफ 2 और मामले दर्ज, शूटिंग के नाम पर लड़कियों को बनाया शिकार     |     दूल्हे ने ठुकरा दिए सगाई में मिले लाखों रुपए, दुल्हन समेत लोगों का जीत लिया दिल     |     अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, विरोध में उतरे लोग, महाकाल मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता रोका     |     ‘आओ बात करनी है’… युवक को बुलाकर बेरहमी से मारा, फिर शव को बॉक्स में भरकर फेंका; देखें CCTV     |