दिल्ली पुलिस खरीदेगी 32 AI ड्रोन्स, रात में भी अपराधियों पर रखेंगे नजर; जानें इसकी और खासियत

दिल्ली पुलिस अपने 15 जिलों के साथ-साथ यातायात और अन्य यूनिटों के लिए 32 एआई निगरानी ड्रोन खरीदने जा रही है. वर्तमान में, दिल्ली पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी या बड़ी सभाओं और जुलूसों की हवाई निगरानी के लिए निजी विक्रेताओं से ड्रोन किराए पर लेती है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम फिलहाल निजी विक्रेताओं से ड्रोन किराए पर लेते हैं.

अधिकारी ने बताया कि ‘बर्ड्स आई व्यू’ तकनीक को बढ़ावा देने के लिए, जो निश्चित रूप से हमें कई तरह से मदद करती है, हमने ड्रोन खरीदने का फैसला किया है. ड्रोन खरीद चरणबद्ध तरीके से की जाएगी. अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 32 ड्रोन खरीदे जा रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है. बाद में जरूरत के हिसाब से और ड्रोन खरीदे जाएंगे. ये ड्रोन 15 पुलिस जिलों, ट्रैफिक और पुलिस बल की दूसरी यूनिटों में वितरित किए जाएंगे.

ड्रोन खरीदने के प्राइवेट कंपनीज के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन ड्रोन्स पर कैमरे लगे होंगे और इनका उपयोग विशेष रूप से निगरानी के लिए किया जाएगा. इन ड्रोनों में उच्च गुणवत्ता वाली हवाई फुटेज कैप्चर करने की क्षमता होगी. इनमें जूम क्षमताएं होंगी. ये ड्रोन्स चलती वस्तुओं को ट्रैक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होंगे. ये नाइट विजन कैमरों से भी लैस होंगे.

कंपनी देगी पुलिस कर्मियों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण

इतना ही नहीं जिस कंपनी ने ड्रोन खरीदे जाएंगे वहीं पुलिस कर्मियों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण देगी.दिल्ली पुलिस ने पहली बार साल 2014 में त्रिलोकपुरी दंगों के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया था. दिल्ली पुलिस द्वारा साल 2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान राजधानी की सीमाओं पर स्थिति पर नजर रखने के लिए भी ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया था. इसके अलावा, कोरोना महामारी के दौरान शहर भर में प्रतिबंधों को लागू करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था.

दिल्ली पुलिस ने साल 2020 में राज्य में हुए दंगों के दौरान हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया था. बता दें कि इन दिनों ड्रोन पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बन गए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |