एक रात में भारत खत्म! मेट्रो वर्कर ने पाकिस्तान जिंदाबाद का बनाया वीडियो, वायरल होते ही गिरफ्तार

इंदौर: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंदौर में मेट्रो रेल कर्मियों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए हैं। वीडियो में दिख रहा एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरा युवक एक रात में पूरा भारत साफ कहता सुनाई दे रहा है। वायरल वीडियो में युवक पीएम मोदी पर भी अभद्र टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं।

वायरल वीडिओ मेट्रो वर्कर का बताया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। वीडियो में एक रात में भारत को खत्म करने की धमकी दी गई है। साथ ही प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की गई है। वीडियो वायरल होते ही करणी सेना एक्शन में आई और युवक की खूब पिटाई की। इतना ही नहीं युवक को पुलिस के हवाले भी किया। करणी सेना की शिकायत पर पुलिस ने युवक जावेद मोहम्मद पर केस दर्ज किया। साथ ही देश विरोधी गतिविधि के मामले में गांधीनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस कर रही वायरल वीडियो की जांच

वीडियो वायरल होते ही तुरंत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई की बात कही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बीवी ने इंस्टाग्राम पर ढूंढी पति के लिए गर्लफ्रेंड, शादी भी हुई फिर किया ऐसा हश्र, क्रिमिनल कपल का मकसद जान पुलिस भी रह गई दंग     |     तिरंगा फहराकर या तिरंगे में लपेटकर… ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया की बहन को याद आए विक्रम बत्रा     |     शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गांव वालों ने किया हमला, फिर पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा     |     हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 17 लोगों की मौत; कई घायल     |     US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान     |     ‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत     |     इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?     |     कुएं में गिरे 75 साल के बुजुर्ग, 10 घंटे तक अंदर ही रहे; SDERF ने सुरक्षित निकाला     |     भोपाल: जहर खिलाया, 2 दिन कंटेनर में बंद रखा, फिर जला दिया शव… पिता से बदला लेने के लिए महिला ने मासूम की कर दी हत्या     |     पाकिस्तानी सेना के पक्ष में शेयर किया Video, 4 दिन बाद ही महिला टीचर पर हो गई ये कार्रवाई     |