जंगल में नक्सलियों को ढूंढ रहे थे, तभी आई ‘आसमानी आफत’, सेना के अफसर हो गए शहीद…3 जवान जख्मी

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में छिपे एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा सहित कई कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान जवानों के ऊपर आसमानी कहर बरपा. वज्रपात की चपेट में आने के कारण सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमान अफसर एम प्रोबो सिंह शहीद हो गए हैं. सीआरपीएफ की तरफ से अफसर के शहीद होने की पुष्टि की गई है.

बलिबा के जंगल में जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था. इसी दौरान वज्रपात की घटना हुई. इस घटना में एम प्रोबो सिंह शहीद हो गए, जबकि अभियान में शामिल सीआरपीएफ 26 बटालियन के सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, झारखंड जगुआर के सहायक अवर निरीक्षक सुरेश भगत और सहायक अवर निरीक्षक चंद्र लाल हांसदा घायल हुए हैं, जिनका सेल अस्पताल किरीबुरु और टाटा मेन अस्पताल नवामुंडी में इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल अधिकारी और जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया जाएगा.

नक्सलियों की तलाशी में जवान चला रहे थे सर्च अभियान

सीआरपीएफ के अफसरों ने बताया कि ऐसी खबर मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने सदस्यों के साथ सारंडा में कहीं छिपकर रह रहे हैं. इसके बाद जवानों की कुछ टुकड़ियां इलाके में सर्च अभियान चला रही थीं.

तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात

अभियान के दौरान 15.05.2025 को सुबह लगभग 05.30 बजे तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से अफसर शहीद हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इससे पहले 12 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा जंगल में ही नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आईईडी बम विस्फोट होने के कारण झारखण्ड जगुआर के जवान सुनील धान शहीद हो गए थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ग्वालियर में 700 रुपये के लिए व्यापारी को मारी गोली, सड़क पर उतरे गांववाले, कहा- हो बुलडोजर कार्रवाई     |     ‘देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक’, मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विवादित बयान     |     मंत्री विजय शाह के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस, राज्यपाल आवास के बाहर धरना, पुलिस ने हिरासत में लिया     |     दमोह में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत के बाद लग गई आग     |     दमोह में शिक्षक के साथ लूट, बदमाशों ने पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले, दर्दनाक मौत     |     आगर मालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 क्विंटल डोडाचूरा जब्त ,तीन आरोपी गिरफ्तार     |     ग्वालियर में ईंट के पैसों को लेकर हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या     |     पति की वफादारी जांचने पत्नी ने बिछाया खतरनाक जाल, पति रेस्टोरेंट में हो गया बेनकाब, सच जानकर पैरों तले जमीन खिसकी!     |     लग्जरी कार में ले जा रहे थे 90 किलो डोडा चूरा, दो तस्कर गिरफ्तार     |     धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मंत्री शाह को हटाने की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन     |