उदयपुर: मंदिर के सामने भिड़ गए दो गुट, चलाई तलवारें, लगा दी गुमटी में आग… तैनात करनी पड़ी भारी पुलिस फोर्स

राजस्थान के उदयपुर में गुरुवार देर शाम तनावपूर्ण माहौल हो गया. यहां दो पक्षों में विवाद के बाद तलवारबाजी हो गई. तनाव बढ़ा और आगजनी कर दी गई. घटनाक्रम को लेकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थिति को काबू में करने को लेकर पुलिस अ​धिकारी पहुंचे और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

मामला जिले के धानमंडी थाना क्षेत्र के संतोषी माता मंदिर के पास का है. प्रत्यक्षद​र्शियों ने बताया कि मंदिर के सामने सब्जी विक्रेता सत्यवीर के यहां कुछ लड़के सब्जी खरीदने आए थे. यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई. आपसी बहस हाथापाई में बदल गई. इस दौरान सब्जी खरीदने आए लड़के ने सत्यवीर की दुकान पर पत्थर फेंका और भाग गया.

इसको लेकर सत्यवीर ने धानमंडी थाने में रिपोर्ट दी और वह वापस दुकान पर आ गया. दुकान पर आने के बाद सत्यवीर अपना काम करने लगा. इसी बीच रात 10 बजे अचानक 4-5 लड़के तलवार और लठ लेकर आए और उन्होंने सत्यवीर पर हमला कर दिया.

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात

वहीं, तलवार के हमले से सत्यवीर घायल हो गया. आनन-फानन में उसे एमबी अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही धानमंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इस बीच वि​भिन्न संगठनों के लोग भी जमा होने लगे. देखते ही देखते आक्रो​शित लोगों ने मंदिर के पास लगे सब्जी विक्रेताओं के टिन और गुमटी जला दिए. मामला गंभीर होता देख एसपी योगेश गोयल सहित तमाम पुलिस अ​धिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने भारी पुलिस बल तैनात करते हुए समूचा क्षेत्र कब्जे में ले लिया. फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है.

एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा और डर का माहौल है. कई लोगों ने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है. पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है. एसपी गोयल ने कहा- स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. हमने इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच चल रही है. जनता से अपील है कि शांति बनाए रखें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |