दूल्हे से दो महीने तक दूर रही दुल्हन, ससुराल आई तो सुहागरात पर प्यार से बोली- आप सो जाओ… फिर कर गई ये कांड

लुटेरी दुल्हन के कई किस्से सामने आते रहते हैं. कई लोग न चाहते हुए भी लुटेरी दुल्हनों के चंगुल में फंस ही जाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के हरदोई से. यहां एक दुल्हन शादी के बाद दो महीने तक ससुराल में रही. फिर जब ससुराल आई तो सुहागरात पर कांड कर गई.

मामला ऊंचाटीला मोहल्ले का है. यहां रहने वाला राम प्रताप यादव अपनी नई-नवेली दुल्हन को शादी के दो महीने बाद मायके से विदा करवाकर ससुराल लाया. 10 मई 2025 यानी शनिवार को वो पत्नी को विदा कराकर अपने घर लाया. अगले दिन यानी 11 मई को सुबह उसने देखा कि उनकी पत्नी घर से गायब है. काफी खोजने के बाद भी नहीं मिली. तो उसने दुल्हन की तलाश शुरू की.शादी कराने वालों ने छोड़ा साथ

राम प्रताप यादव ने इसकी जानकारी उनकी शादी की मध्यस्थता कराने वाले उन्ही के मोहल्ले ऊंचाटीला के दिनेश, बघराई के रहने वाले श्यामू और मल्लावां थाना के माझिया के रहने वाले कुलदीप को दी. आरोप है कि इन तीनों ने राम प्रताप यादव की कोई भी मदद करने से इंकार कर दिया. अब राम प्रताप ने पुलिस से मामले की गुहार लगाई है.

राम प्रताप यादव ने क्या कहा ?

पीड़ित राम प्रताप ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी दो महीने पहले महराजगंज के एक गांव की रहने वाली एक युवती से हुई थी. 10 मई को वो उसे विदा कराकर लाया और रात को खाना खाकर सो गया. सुबह उठा तो उसकी पत्नी, घर में रखे पत्नी के जेवर और 13 हजार रुपये भी गायब थे. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |