जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 1 को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पूरे इलाके में फोर्स की तैनाती है. इसके साथ ही कई जगहों पर अभी भी सर्च ऑपरेशन के साथ ही कई अन्य ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. सोमवार शाम पाकिस्तान के ड्रोन दिखाई देने के बाद अब जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों एनकाउंटर को अंजाम दिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार 2 से 3 आतंकियों को सेना ने घेर लिया है. फिलहाल इनको पकड़ने की कोशिश की जा रही है. इस ऑपरेशन में एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर भी है.यहां भीषण गोलीबारी जारी है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही सेना ने घाटी से आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कई इलाकों में अलग-अलग ऑपरेशन चल रहे हैं. ऐसे ही एक ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है. जबकि जो आतंकी छिपे हुए हैं. उनकी तलाश की जा रही है.

सुरक्षाबलों से घिरे आतंकियों जैसे ही सेना के जवानों को देखा तुरंत ही फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों को पहले से ही यहां आतंकियों होने का इनपुट मिला था. यही कारण है कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.

सीजफायर के बाद आतंकियों पर एक्शन

सीजफायर के बाद भारतीय सेना ने साफ कर दिया कि हमारा निशाना केवल आतंकवादी ही हैं, उनका खात्मा जरूरी है. यही कारण है कि भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था. इस ऑपरेशन में सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.

बता दें की सेना की तरफ से पिछले कई दिनों से आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज बड़ी सफलता मिली है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |