बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शनिवार रात 11 बजे कारखेड़ा और ढाबा के बीच भीषण सड़क हादसे में कालापाट निवासी विजय पवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, विजय पवार खकनार से अपने गांव कालापाट लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत 100 डायल की मदद ली, जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर मारने वाला वाहन तेज रफ्तार में था और टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अंतिम सांस निकलने से पहले पहुंच गई पुलिस! जान बचाने के लिए तोड़ दिया घर, फांसी पर लटके युवक को बचाया     |     कुत्ते के गले में रस्सी बांधा, ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने डॉग को घसीटा; वायरल हुआ Video तो भड़के लोग     |     ‘ऐ जी! कार रोकिए ना…’, दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, फिर वहीं से कर गई ऐसा कांड, सदमे में आ गया दूल्हा     |     1400 पन्नों में लिखा है मुस्कान-साहिल का हर राज, पुलिस कोर्ट को देगी सबूत, 16 गवाह बताएंगे सौरभ मर्डर केस की कहानी     |     मॉडल गर्लफ्रेंड, टीचर बीवी और 10 लाख की सुपारी… दिल्ली के सुनीता हत्याकांड में 7 साल बाद आया फैसला     |     आंधी-बारिश… दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, UP-बिहार में लू, जानें 8 राज्यों का मौसम     |     दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |