सीजफायर के लिए ट्रंप ने भारत पर दबाव डाला… US की एंट्री पर भड़के संजय राउत

भारत और पाकिस्तान के बीच रहे तनाव के बाद शनिवार 10 मई को सीजफायर का ऐलान किया गया. इसी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी. यही कारण है कि अब ऐसा कहा जा रहा है कि संघर्ष विराम के लिए मनाने का श्रेय अमेरिका ने ले लिया है. सीजफायर पर अब शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का बयान सामने आया है. इसमें उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के हस्तक्षेप पर सवाल खड़े किए हैं.

संजय राउत ने ट्रंप पर ही सवाल खड़ा करते हुए और श्रेय लेने के मामले में कहा कि अगर इतने ही पावरफुल हैं तो इजरायल और गाजा क्यों नहीं रुकवा पाए? ट्रंप ने सीजफायर के लिए भारत पर दवाब डाला था.

सीजफायर पर क्या बोले संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर दबाव डालकर पाकिस्तान से हो रहा संघर्ष रुकवा देते हैं. हम एक संप्रभु देश हैं. हम एक ऐसा देश हैं, जिसमें कोई भी तीसरा राष्ट्रपति हस्तक्षेप नहीं कर सकता है. इस तरह की कोशिश भी हमारी संप्रभुता पर हमला है और यह मोदी सरकार की भी कमजोरी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति को बीच में आना पड़ा.

राउत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा क्या हुआ कि वॉर रुकवाने की क्या जरूरत है? सिंदूर का अपमान करने वालों के लिए ही हमने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. हमारी 26 माताओं और बहनों का सिंदूर उन आतंकवादियों और पाकिस्तानियों ने उजाड़ दिया.

शिवसेना नेता ने कहा कि अब मोदी सरकार बताए कि उन्होंने पहलगाम हमले का कौन सा बदला ले लिया है? कश्मीर में घुसे वो 6 आतंकवादी आज भी हमारे देश की भूमि पर कहीं छुपे बैठे हैं. हमने उनका खात्मा अब तक नहीं किया है.

10 मई को हुआ था सीजफायर का ऐलान

भारत पाकिस्तान के बीच पिछले 18 दिनों से लगातार तनाव बना हुआ था. भारत की तरफ से शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये तनाव और बढ़ गया. यही कारण है कि पाकिस्तान ने भारत पर लगातार ड्रोन और मिसाइल से हमले शुरू कर दिए. भारतीय डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान के एक भी हमले को कामयाब नहीं होने दिया. बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने तनाव खत्म करने की बात कही थी. इसके बाद शाम 5 बजकर 37 मिनट पर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पाकिस्तान और भारत सीजफायर के लिए मान गए हैं. इस दावे के बाद भारत और पाकिस्तान ने भी अपना बयान जारी किया.

ट्रंप की तरफ से हुए सीजफायर ऐलान के बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों इसका ऐलान किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |