इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा पाकिस्तान से पंगा नहीं लो..

इंदौर। भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को ईमेल के जरिए भेजी गई है। क्राइम ब्रांच पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई, पूरे स्टेडियम की जांच की गई है।

स्टेडियम में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। एमपीसीए के सीईओ को उनके आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल किया गया है। इसमें स्टेडियम को बम से उड़ाने की बात लिखी हुई है।

ईमेल में लिखा है कि हम पाकिस्तान की स्लीपर सेल से हैं. जो ऑपरेशन सिंदूर किया है, इस तरह का क्लेश ना करें वरना अच्छा नहीं होगा। अब पुलिस की टीम ईमेल भेजने वाले को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |