पंजाब से लेकर राजस्थान तक रेड अलर्ट, सेना ने पाक की हर कोशिश को किया नाकाम

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं. पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत की जगहों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है. तनाव के बीच शुक्रवार रात और शनिवार सुबह पंजाब के कई शहरों पर ड्रोन मिसाइलों से हमला किया गया. हालांकि सभी हमले सेना ने नाकाम कर दिए. देर रात तक शहरों में धमाकों की आवाजें गूंजती रही. सीमा पर स्थिति अब भी संवेदनशील बनी हुई है.

शनिवार सुबह अमृतसर में ड्रोन से अटैक किया गया जिसे एयरफोर्स ने नाकाम कर दिया. इसके बाद पूरे अमृतसर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है. कभी भी सायरन बज सकते है. भारतीय सेना के तत्काल एक्शन यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 जगहों पर ड्रोन देखे गए हैं. इनमें कुछ ड्रोन हथियारों से लैस हो सकते हैं. भारतीय सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर हैं और ऐसे सभी हवाई खतरों पर नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है. इस घटना के बाद अमृतसर और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

अमृतसर में रेड अलर्ट जारी

पाकिस्तान ने फिर अपनी नापाक हरकत करते हुए सुबह 5 बजे अमृतसर में ड्रोन हमला किया और हमले के बाद गोलीबारी भी की गई. पाकिस्तान ने फिर से मिसाइल दागी है और सेना के एक अधिकारी ने मिसाइल दागने की कोशिश को नाकाम कर दिया है.

इस बीच, अमृतसर प्रशासन ने अमृतसर को रेड अलर्ट पर रखते हुए लोगों से अपने घरों के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने को कहा है और कहा है कि जब हमारे जैसे हालात पैदा होंगे तो आपको सूचित कर दिया जाएगा.

रात में धमाके सुबह मिले अवशेष

राजस्थान के बाड़मेर जिले के गिड़ा इलाके में मिसाइल जैसी चीज बरामद की गई है. गिड़ा थाना अधिकारी के अनुसार दो खेतों में कुछ अवशेष भी मिले हैं. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पीरानियों की ढाणी परेऊ गांव में मिसाइल नुमा चीज मिली हैं. पुलिस और सेना के अधिकारी पहुंचे मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं. इससे पहले रात में बाड़मेर में कई बड़े हमले किए गए हैं.

बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र के कालू गांव में देर रात तेज धमाके के साथ उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दिया. धमाके के बाद गांव के पास मिसाइल का एक खोल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. मौके पर सेना को भी सूचना दे दी गई है और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी हुई है कि यह मिसाइल का खोल कहां से आया और इसका स्रोत क्या है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |