प्रेमी ने रख दी अनोखी शर्त, बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर पहुंच गई प्रेमिका, फिर…

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में प्रेमिका अपनी बरात लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई. बरात में बैंड बाजों के साथ बराती नाच रहे थे. यह नजारा देख हर कोई चौंक गया. प्रेमी के घर बरात का स्वागत सत्कार हुआ. बाद में दोनों दूल्हा-दुल्हन बने और उनकी धूमधाम से शादी हुई. जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी पहले ही तय हो गई थी, लेकिन इसमें शर्त रखी गई कि दुल्हन बरात लेकर दूल्हे के घर आएगी.

दूल्हा-दुल्हन के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों आपस में रिश्तेदार हैं. लड़की के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था, जिसका उसने विरोध किया और अपने प्रेमी से शादी करने की जिद की. बेटी की जिद पर उसके परिजनों ने उसके प्रेमी से शादी के लिए रजामंदी दे दी. इधर, प्रेमी ने शर्त रख दी कि वह शादी तब करेगा जब उसकी प्रेमिका उसके घर बरात लेकर पहुंचेगी.

प्रेमी के परिजन शादी लिए हुए राजी

मामला जौनपुर जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के गोठवा गांव का है. यहां के रहने वाले अजय गौतम को अपनी रिश्तेदारी की लड़की शिवकुमारी से प्यार हो गया. वह भड़सरा पिलकिछा थाना खुटहन गांव की रहने वाली है. दोनों के बीच खूब बातें होती और उन्होंने साथ शादी करने का फैसला किया. इस बीच लड़की के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं ओर तय कर दिया. लड़की ने इसका विरोध करते हुए परिजनों को अपने प्यार की कहानी बता दी.

प्रेमी ने रख दी शर्त

लड़की की जिद के आगे उसके परिवार वाले हार गए. वह उसकी शादी उसके प्रेमी अजय से करने पर राजी हो गए. इस बीच अजय ने शादी के लिए अनोखी शर्त रख दी. उसने प्रेमिका को उसके घर पर बरात लाने को कहा. प्रेमिका के परिजन इस पर मां गए और तय समय पर बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों की धूमधाम से शादी संपन्न हुई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |