बहन-जीजा…परिवार के 10 लोगों की मौत पर रोया आतंकी मसूद अजहर, कहा-मैं भी मर जाता..

भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान पर बड़ा हमला किया है. इस हमले में भारतीय वायु सेना ने PoK और पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. 25 मिनट तक ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला किया गया और 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया. खबरों के मुताबिक इन हमलों में करीब 100 आतंकी मारे गए हैं. लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को हुआ है.

इस हमले में मसूद अजहर के खानदान के कई लोग मारे गए हैं जिसके बाद मसूद अजहर ने एक बयान जारी किया है. अपनी आतंकी साजिशों से आम नागिरकों की जान लेने वाला अजहर आज अपने परिवार के लिए रो रहा है. अब उसके पास कुछ बचा नहीं है, न ही परिवार है और न ही भारत ने ठिकाने छोड़े हैं, जहां से आतंकियों को ट्रेन किया जाता था. अब अजहर के जीने के लिए कुछ बचा नहीं है और वह कह रहा है कि मैं भी मर जाता तो अच्छा होता.

किस-किस की मौत हुई?

उर्दू में लिखे गए एक पत्र में मसूद अजहर ने कहा है कि रात में किए गए भारत के इस हमले में मेरे खानदान के 5 मासूम बच्चों, पर्दानशीन महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया है.

अजहर ने बताया कि रात के हमले में मेरे खानदान के 10 लोग शहीद हो गए. जिनमें मेरी जान से प्यारी मेरी बड़ी बहन और उनके पति (जीजा) मारे गए, पांच मासूम बच्चे मारे गए, मेरा भांजा और भांजे की बीवी मारी गई, मेरी प्यारी भांजी मारी गई, हुजैफा और उनकी मां मारी गई, और मेरे दो प्यारे साथियों समेत कुल 14 लोग मारे गए हैं.

भारत ने पहुंचाई आतंक को गहरी चोट

सिर्फ मसूद अजहर ही नहीं भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के सैकड़ों आतंकियों की कमर तोड़ दी है. भारत के इस हमले करीब 100 आतंकी मारे गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले के बाद कह दिया था कि दोषियों को उनकी कल्पना से परे सजा मिलेगी और हमले के 15 दिन बाद भारत ने ये करके भी दिखा दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |