छत्तीसगढ़ : सुकमा में हथियारबंद नक्सलियों का हमला, उप सरपंच की बेरहमी से की हत्या

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक गांव के उप सरपंच की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेनपल्ली गांव में सोमवार को नक्सलियों ने तारलागुड़ा गांव के उप सरपंच मुचाकी रामा की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि रामा बेनपल्ली गांव के निवासी थे तथा वह तारलागुड़ा गांव में उप सरपंच थे।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे हथियारबंद नक्सली बेनपल्ली गांव पहुंचे और उन्होंने रामा को बुलाया और उनकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की सूचना मिली तब पुलिस दल को बेनपल्ली गांव रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने हमलावरों की खोज शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां शुरू, हर वार्ड में तैयार किए जाएंगे 10 वॉलेंटियर, दी जाएगी आपात स्थिति की जानकारी     |     अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : CM मोहन यादव     |     शहडोल में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने कुएं में लगाई छलांग, दो की मौत…     |     दलदली सहित वनांचल के गांवों में पेयजल संकट का होगा स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत में जश्न, इंदौर में बारात में बजाए गए देशभक्ति के गीत..     |     CM मोहन यादव ने PM मोदी को दी बधाई, कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह होता है….     |     “पूरे देश में खुशी का माहौल है, पूरा देश एकजुट है,” ऑपरेशन सिंदूर से गदगद हुए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी     |     इंदौर कलेक्टर की शहरवासियों से खास अपील, ब्लैकआउट के दौरान जरूर करें ये काम     |     मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अंदाज में दी सेना को बधाई, कहा – दिलबर के लिए दिलदार, दुश्मन के लिए तलवार हैं हम…     |     Operation Sindoor पर गर्व लेकिन चार दरिंदों को भी उतारा जाए मौत के घाट, पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले नथानिएल की पत्नी का बयान     |