‘यही समय है, सही समय है, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को तुरंत मुक्त कराओ…’ शंकराचार्य ने मोदी सरकार से की डिमांड

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है. ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इस हमले के विरोध में पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने भारत सरकार से पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने को कहा है. इसके अलावा उन्होंने वक्फ बोर्ड को भंग करने और जाति जनगणना पर कांग्रेस और भाजपा को आपस में मिला हुआ बताया है.

शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हरिद्वार में पत्रकारों से अपने मठ में बात की. वह बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा करने के बाद वापस हरिद्वार लौटे थे. उन्होंने पहलगाम हमले पर गुस्सा जताया और देश की केंद्र सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने को कहा. उन्होंने वक्फ बोर्ड और जाति जनगणना पर भी अपनी बात रखी.

पाक अधिकृत कश्मीर को तुरंत मुक्त कराएं

ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रधानमंत्री को बिना समय गंवाए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके पाक अधिकृत कश्मीर को तुरंत मुक्त कराना चाहिए. यह समय पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को मुक्त करने का सबसे अच्छा समय है. उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों आपस में मिले हुए हैं. कांग्रेस ने जातिगत जनगणना की मांग की तो उसका विरोध बीजेपी ने किया. लेकिन, बाद में भाजपा की केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों आपस में मिली हुई हैं.

‘केंद्र की नई सरकार कॉरिडोर सरकार है’

शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि केंद्र की नई सरकार कॉरिडोर सरकार है. शहर की प्राचीनता वर्षों में तैयार होती है और केंद्र सरकार प्राचीन शहरों की प्राचीनता को नष्ट कर रही है. उन्होंने कहा कि शुरू में लोग कॉरिडोर बनाने का विरोध करते हैं, परंतु बाद में चुप हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि कुंभ का नाम महाकुंभ करने से और अर्ध कुंभ का नाम कुंभ करने से इन पर्वों के महत्व पर कोई फर्क नहीं पड़ता. उनका कहना है कि जो इन पर्वों के आध्यात्मिक मानदंड हैं, वह नाम बदलने से नहीं बदलते हैं.

‘वक्फ बोर्ड को करें तुरंत भंग’

ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड वह तुरंत भंग करे. धर्म पर राजनीतिक दलों और सरकार का हस्तक्षेप तुरंत बंद होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड कानून पर संशोधन करने की जगह उसे भंग किया जाना चाहिए. उन्होंने वक्फ बोर्ड की तरह सनातन धर्म बोर्ड बनाने का विरोध किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |