पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 22 मवेशी भी जब्त

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात गुरुकृपा ढाबा के पास पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और फ्रिज में रखा हुआ गौमांस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 22 मवेशी भी जब्त किए गए हैं।

अनूपपुर जिले में लगातार सामने आ रही पशु तस्करी की घटनाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बजरंग दल से मिली सूचना के आधार पर कोतमा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 1 बजे गुरुकृपा ढाबा के समीप छापेमारी की। इस दौरान दो संदिग्धों की तलाशी ली गई, जिनके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और फ्रिज में रखा गौमांस बरामद किया गया।

मौके पर पंचनामा तैयार कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 22 नग मवेशी भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर पर बनाया था विवादित वीडियो     |     हेट स्पीच मामले में मिली सजा, अब क्या अब्बास अंसारी की जाएगी विधायकी भी? क्या है कानून     |     ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी स्नान के दौरान तीन युवक डूबे, दो को बचाया एक की तलाश जारी     |     जावद में अफीम तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से कर रहा था डिलीवरी     |     महिला क्रिकेट से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने किया भंडाफोड़… एक आरोपी गिरफ्त में     |     डीजे की जगह बांसुरी की धुन, डफली की थाप… कार नहीं बैलगाड़ियों का रैला; देखी नहीं होगी ऐसी बारात     |     जिस बहन को भाई ने नाजों से पाला, उसी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी ने बताई चौंकाने वाली वजह     |     हर डॉट बॉल पर एक पेड़, गेमिंग ऐप लांच करने वाली पहली लीग…MPL में महानार्यमन सिंधिया की नई पहल     |     आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी थमी नहीं… पीएम मोदी का भोपाल से PAK को कड़ा संदेश     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा, अब जाएगी विधायकी     |