नगर निगम को कॉन्ट्रैक्टर ने लगाया चूना, डेढ़ वर्ष पहले बनी 16 लाख की नाली गायब

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक संविदाकार कंपनी ने नगर निगम को 16 लाख का चूना लगा दिया है। कंपनी का नाम महाकाल ब्रदर्स है। इसने शहर के वार्ड नंबर 36 जयनगर में 16 लाख रुपए की लागत से नाली का निर्माण कराया था। डेढ़ वर्ष बाद पता चला कि जहां कंपनी ने नाली का निर्माण कार्य कराया था वहां नाली है ही नहीं। इसका खुलासा तब हुआ जब वार्ड के लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की। शिकायत के बाद नगर निगम के अधिकारी अब नाली गायब नाली ढूंढ़ रहे हैं। प्राथमिक जांच में भी नाली मौके पर नहीं होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया है।

नगर निगम के आयुक्त डीके शर्मा ने बताया कि इस मामले की विधिवत जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि नाली का निर्माण जिस स्थान पर होना चाहिए था वहां कोई नाली नहीं है। मामले की जांच के लिए आयुक्त ने कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया है। आयुक्त डीके शर्मा ने जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कही है।

नगर निगम ने 04 अगस्त 2023 को वार्ड नंबर 36 में 1635643.00 की लागत से नाली निर्माण के लिए महाकाल ब्रदर्स के नाम से वर्क ऑर्डर जारी किया था। कंपनी को वार्ड नंबर 36 में दिनेश प्रताप सिंह के घर से धर्मेंद्र सिंह के घर तक लगभग 500 मीटर नाली का निर्माण कार्य करवाना था। संविदाकार ने कार्य पूरा कर भुगतान भी ले लिया था। मामले का खुलासा होने के बाद अब नगर निगम भी सवालों के घेरे में आ रहा है। जब नाली का निर्माण हुआ ही नहीं तो निर्माण कार्य की पूर्णता की पुष्टि नगर निगम के अधिकारियों ने कैसे की। फिलहाल आयुक्त डीके शर्मा जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सिंगरौली में प्लांट में दबा मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका     |     जाको राखे साइयां मार सके ना कोई…हादसा ऐसा कि देखने वालों की सांसें अटक गई! फिर भी बच गई मासूम की जान     |     B.Sc फस्ट ईयर की छात्रा का हॉस्टल में लटकता मिला शव, परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप     |     गोपनीय सर्वेक्षण में MP में नीमच जिला प्रथम, बेहतर पुलिसिंग को लेकर हुआ था सर्वे     |     छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के कौशल विकास को लेकर किए 4 महत्वपूर्ण एमओयू, खुलेंगे रोज़गार के नए द्वार     |     शाजापुर कलेक्टर जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान ऑनलाइन की समीक्षा की     |     बेटियों को आगे बढ़ाने में माता-पिता की महत्पूर्ण भूमिका है- कलेक्टर सुश्री बाफना —–     |     उन्नत कृषि और किसानों की समृद्धि के लिए 3 मई को मंदसौर में होगा कृषि मेले का आयोजन     |     संतों की उपस्थिति में मना आचार्य शंकर प्रकटोत्सव, सीएम बोले- सनातन की ध्वजा लेकर भारत सीना तान खड़ा है     |