बेटी पैदा हुई तो पिला दी मच्छर मारने की दवा, सड़क पर तड़पता छोड़ा, फिर दे दिया तीन तलाक उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On Apr 30, 2025 405 उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां बेटी पैदा होने पर उसके पति और ससुराल वालों ने उसे मच्छर मारने वाली ऑल आउट पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. ससुरालियों का जुल्म यहीं नहीं रुका. वह उसे सड़क पर तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए. ससुरालवाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते, उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया. Related Posts बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक… आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है. केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़िता का नाम यासमीन है और वह मेरठ के अर्थला स्थित संजय कॉलोनी की रहने वाली है. उसकी शादी 24 जुलाई 2020 को खुशहाल मोहल्ला निवासी सनव्वर से हुआ था. यासमीन का आरोप है कि उसका पति और ससुरालवाले शादी के बाद से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं. आरोप है कि उसे मारा पीटा जाता है. जबरन पिला दिया ऑल आउट यासमीन ने बताया कि साल 2021 में उसने एक बेटी को जन्म दिया. यह उसके ससुरालवालों को नागवार गुजरा. आरोप है कि उसके पति ने बेटी पैदा होने पर उसे पीटा. इतना ही नहीं पति और ससुरालवालों ने मिलकर ऑल आउट पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. आरोप है कि पति और ससुराल वाले उसे उसके मायके के रास्ते में तड़पता छोड़ गए. इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. पति ने दिया तीन तलाक जब वह ठीक हुई तो उसके ससुराल वाले माफी मांगकर उसे वापस अपने साथ ले गए. लेकिन, उनमें कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने उसके साथ मारपीट की. उसके मां-बाप से गाली-गलौच की. इसी बीच उसके पति सनव्वर ने उसे तीन तलाक दे दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेरठ के खुशहाल मोहल्ला निवासी पति सनव्वर, ससुर मुजफ्फर, नंद सबिस्ता उर्फ शब्बो, फरीन और देवर शहवाज के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ना समेत कई अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 405 Share