पहलगाम हमले के बाद मोनिस ने लिखा था ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, UP पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार

जम्मु-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. देश में इस कायराना हमले के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. हमले के बाद देश भर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. इसी बीच ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

बाताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक को इसलिए गिरफ्तार किया है. क्योंकि युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट की थी. आरोपी युवक का नाम मोनीश अंसारी है. आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रसूलपुर गांव का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, आरोपी जावेद हबीब सैलून में काम करता था. ये सैलून ग्रेटर नोएडा के सुरजपुर थाना क्षेत्र की एवीजे हाइट्स सोसाइटी में है.

पोस्ट वायरल होने के बाद कार्रवाई

अभी फिलहाल आरोपी साकीपुर गांव में रहता था. आरोपी ने पाकिस्तान के समर्थन में अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट लिखी. साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा. आरोपी को पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट लिखना और जिंदाबाद का नारा लगाना भारी पड़ गया. आरोपी की पोस्ट वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करते आरोपी मोनीश के खिलाफ मामला दर्ज करके रविवार शाम को उसको गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने मामले में क्या बताया

इस पूरे मामले में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यूपी के रामपुर जिले के रसूलपुर गांव के रहने वाले युवक मोनिश सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में को गिरफ्तार किया गया है. मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. इंटरनेट पर देशविरोधी गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. बता दें कि इससे पहले झारखंड के बोकारो से भी एक युवक को पकड़ा गया था. उसने पहलगाम के बैसरन घाटी में हमला करने के लिए पाकिस्तान और लश्कर ए तैयबा को धन्यवाद कहा था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |