MP में भी पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू, CM मोहन ने दिए निर्देश

भोपाल। जम्मू – कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर भोपाल में उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, इस बैठक में पाकिस्तानी नागरिकों, शिक्षण संस्थानों की निगरानी, नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण और सोशल मीडिया पर सतर्कता जैसे विषयों पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की समीक्षा करते हुए शनिवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश में पाकिस्तानी वीजा धारक नागरिकों को चिन्हित कर आगामी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया कि तय समय-सीमा के बाद मध्यप्रदेश में लंबी अवधि के वीजा, राजनायिक वीजा और आधिकारिक वीजा धारकों के अतिरिक्त सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करना सुनिश्चित हो। मध्यप्रदेश में अध्यनरत जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं हो।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

महिला टीचर की लूट गई जमापूंजी! डिलीवरी ब्वॉय ने शिक्षिका को झांसे में लेकर किया बड़ा कांड, जानकर रह जाएंगे हैरान     |     सुहागरात के दिन ही दूल्हे की मौत, हो गया ये दर्दनाक हादसा, परिवार में पसरा मातम     |     स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने दी दबिश, 4 लड़के और 2 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार     |     बदमाशों ने युवती को रूम बुलाया, युवक ने किया मना तो फ्लैट में हुई हैरान करने वाली घटना     |     देवर का कारनामा, भाभी को मारकर जंगल में गाड़ आया लाश… MP के उमरिया में वारदात     |     रीवा की लेडी कांस्टेबल की गुंडागर्दी, सतना पुलिस की मदद से महिला को थाने लाकर जमकर पीटा     |     हॉस्टल में लड़की के पेट में अचानक उठा तेज दर्द, मेडिकल रिपोर्ट देख डॉक्टर रह गए सन्न… फिर हुआ गैंगरेप का खुलासा     |     ऑर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस (एआई) से होगी अवैध खनन की निगरानी : CM मोहन यादव     |     गरीबी के विरूद्ध प्राप्त हो रही सफलता में मध्यप्रदेश प्रमुख सहयोगी राज्य : CM मोहन यादव     |     MP में भी पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू, CM मोहन ने दिए निर्देश     |