पहले बनाता टार्गेट की लिस्ट, पहनता लोको पायलट की ड्रेस, फिर… रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, ऐसे करता था ट्रेन में चोरी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे मिथिला एक्सप्रेस में लोको पायलट के भेष में चोरी करते पकड़ा है. गिरफ्तार चोर, चोरी करने से पहले पूरी योजना बनाता था. लोको पायलट की ड्रेस पहनकर वह आराम से बोगियों में घूमता और फिर मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था. उसके शातिर अंदाज को देख पुलिस भी हैरान है.

शातिर चोर समय सारणी की तरह ट्रेनों की सूची बनाकर यात्रियों के सामान को पलक झपकते ही चोरी कर लेता था. इस स्मार्ट चोर को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान श्रवण पासवान के रूप में हुई है. उसने लिस्ट बनाकर उसमें लिखा कि किस दिन, किस ट्रेन में चोरी करनी है. पुलिस ने उसे हावड़ा से रक्सौल जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस में यात्री का सामान चोरी करके भागते रंगे हाथ पकड़ा है.

पहनता था लोको पायलट की ड्रेस

किसी को चोर पर शक न हो, इसलिए वह लोको पायलट जैसा दिखने के लिए नीले रंग का शर्ट पहने रहता है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी श्रवण पासवान समस्तीपुर जिला के पूसा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर अयोध्या गांव का रहने वाला है. तलाशी के दौरान पुलिस को श्रवण पासवान के पास से एक कागज मिला, जिसमें उसने अपनी चोरी की योजना पूरी तरह से लिख रखी थी. इस कागज ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को हैरान कर दिया.

आरोपी श्रवण कागज में लिखता था कि किस दिन और किस ट्रेन में उसे चोरी करनी है. इस साजिश के तहत वह विभिन्न ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. वह पूर्वी चंपारण के वार्ड संख्या आठ का निवासी प्रिंस कुमार का सामान लेकर थोड़ी स्टेशन पर उत्तर भाग रहा था, इसी दौरान जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. यात्री प्रिंस कुमार बंडल से चकिया जा रहा था. उसने चौंकाने वाली बात सामने आई है.

बोगी में करता था रेकी

पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रेन की बोगी में घूम-घूम कर पहले यात्रियों के सामान की रेकी करता था, इसके बाद वह चोरी कर किसी स्टेशन पर उतरकर लोको पायलट के भेष में आराम से निकल जाता था. पूछताछ में पता चला है कि वह पहले भी चोरी के केस में इलाहाबाद में जेल जा चुका है. मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी चोर को जेल भेज दिया है. इस ग्रुप में आधा दर्जन बदमाश शामिल हैं.

पुलिस ने ऐसे दबोचा

जीआरपी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रेन में लगातार चोरी की सूचना मिल रही थी, इसको लेकर जीआरपी, आरपीएफ द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश था. ढोली में यात्री का बैग चोरी कर भागते जीआरपी के स्कॉट पार्टी ने दबोच लिया. पूछताछ में पता चला कि वह ट्रेनों में चोरी करने के लिस्ट एक महीने पहले तैयार कर लेता है, उसी हिसाब से उसे ट्रेन में चोरी करने निकलता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |