गुना – कलेक्टर की संवेदनशीलता से बदली सपना की तकदीर, स्कूल बंद होने के बाद भी नहीं रुकी पढ़ाई

गुना।।
जनसुनवाई के दौरान आज आवेदक श्रीमती प्रीति नामदेव ने अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि उनकी पुत्री सपना नामदेव ने “आरटीई” (निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम) के अंतर्गत आईटीएस स्कूल से कक्षा तीसरी तक की पढ़ाई प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। किंतु विद्यालय की मान्यता समाप्त हो जाने से अब सपना की शिक्षा बाधित हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश दिलाना संभव नहीं हो पा रहा था।

इस समस्या को सुनते ही कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने अत्यंत संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्ची की शिक्षा किसी भी स्थिति में बाधित न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सपना नामदेव एक होनहार छात्रा है और उसकी पढ़ाई जारी रहना अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सपना का प्रवेश “सीएम राइज स्कूल” में करा दिया गया है, जिससे वह अब सुचारु रूप से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगी।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक बच्ची का भविष्य संवारा, बल्कि यह संदेश भी दिया कि शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए प्रशासन सदैव सजग और संवेदनशील है।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |