Video देखे,, पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में आज से नवीन आपराधिक अधिनियम हेतु प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया

शाजापुर।।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर के निर्देशन में आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को जिला शाजापुर पुलिस कंट्रोल रूम में नवीन आपराधिक अधिनियमों पर 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन आपराधिक कानूनों की सम्यक जानकारी प्रदान करना है, जिससे कानूनों के बेहतर अनुपालन एवं विधि-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम प्रशिक्षण सत्र में एडीपीओ श्री प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा नवीन आपराधिक अधिनियमों की विस्तृत व्याख्या करते हुए विभिन्न प्रावधानों और उनकी व्यावहारिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अद्यतन विधिक ज्ञान से लैस होने की आवश्यकता पर बल दिया, तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री गोपाल सिंह चौहान द्वारा भी नवीन अपराधिक अधिनियमो की जानकारी दी गई।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी. एस. बघेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री गोपाल सिंह चौहान सहित जिले के 50 अधिकारी/विवेचक उपस्थित रहे।

उक्त प्रशिक्षण सत्र आगामी 01 माह तक निरंतर जारी रखा जावेगा। जिससे जिले के समस्त अधिकारी/विवेचक नवीन आपराधिक अधिनियमो का प्रशिक्षण प्राप्त कर सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |