कोतवाली पुलिस को मिली सफलता कॉम्बिंग गश्त के दौरान स्थाई / गिर. वारंटियों को किया गिरफतार

शाजापुर।

दिनांक 20.04.2025 को थाना कोतवाली जिला शाजापुर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त कर अधिक से अधिक स्थाई वारंटी/गिर. वारंटी को पकड़ने एवं निगरानी बदमाश गुंडा तथा जिलाबदरों को चैक करने हेतु निर्देशित किया गया था। श्रीमान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान टी. एस. बघेल, श्रीमान एसडीओपी महोदय शाजापुर श्री गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन में अधिक से अधिक स्थाई वारंटी/गिर. वारंटी को पकड़ने एवं निगरानी बदमाश गुंडा तथा जिलाबदरों को चैक करने हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरी. संतोष वाघेला के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली संतोष वाघेला के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की सुदृढता और अपराधों पर प्रभावी रूप से नियंत्रण के उ‌द्देश्य एवं आमजन में सुरक्षा की भावना साथ ही अपराधियों में भय व्याप्त की करने के उ‌द्देश्य से थाना स्तर पर गठित टीमों को अधिक से अधिक स्थाई वारंटी/गिर. वारंटी को पकडने एवं निगरानी बदमाश गुंडा तथा जिलाबदरों को चैक करने हेतु पृथक-पृथक रवाना किया गया। उक्त टीमों द्वारा थाना क्षेत्र से कुल 05 स्थाई वारंटी, 07 गिरफतारी वारंटी को गिरफतार किया गया साथ निगरानी/गुंडा बदमाशों एवं जिलाबदरों को भी चैक किया गया। उक्त स्थाई/गिर. वारंटियों को आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

उक्त कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरी. संतोष वाघेला के नेतृत्व में थानाहाजा के सम्स्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा स्थाई गिर. वारंटियों को गिर. कर सराहनीय कार्य किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |