गुना – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने किया पेंशनर पार्क का निरीक्षण

#गुना

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज पेंशनर पार्क, पुरानी कलेक्ट्रेट, गुना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेंशनर्स संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष श्री घनश्याम श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शर्मा, सचिव श्री जैनेंद्र जैन, श्री कैलाश नारायण बंसल, श्री अनिरुद्ध सिंह सिंगर, श्री कमलेश शर्मा सहित अन्य पेंशनर शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने पार्क के भीतर बनी यज्ञशाला का अवलोकन किया और उसकी संरचना एवं उपयोगिता की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने पार्क में लगे विभिन्न औषधीय पौधों का अवलोकन किया तथा उनकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

पेंशनर्स संघ द्वारा पार्क में आयोजित की जाने वाली विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों की भी जानकारी कलेक्टर को दी गई। संघ के अध्यक्ष द्वारा पार्क से जुड़े विभिन्न लेखक, कलाकार और साहित्यकारों की उपलब्धियों से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर पेंशनर संघ द्वारा पार्क के विकास को लेकर कुछ सुझाव भी कलेक्टर के समक्ष रखे गए। कलेक्टर श्री कन्याल ने पेंशनर संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में पार्क के विकास हेतु हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |     Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |