साली ने द्वार छेकाई पर मांगे 3 हजार रुपये, तिलमिला उठा दूल्हा… फिर जमकर चले लात-घूंसे

बिहार के पूर्णिया में एक शादी समारोह जंग के मैदान में बदल गया. यहां द्वार छेकाई की रस्म पूरी न करने पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए. शादी समारोह में नाच गाने के बीच एकाएक धक्कामुक्की शुरू हो गई और लात घुसे और लाठी डंडे चलने लगे. दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई. हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोग बीच बचाव में कूदे, जिसके बाद किसी तरह मामला को शांत हुआ.

ये पूरा मामला पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र के दियारी गांव का है. दूल्हा और दुल्हन पक्ष में हुई मारपीट का वीडियो किसी से बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि कसबा थाना क्षेत्र के दियारी गांव में मुस्लिम समाज में लड़की की शादी थी.

कैसे बिगड़ा शादी का माहौल

शादी में दुल्हन पक्ष की लड़कियों ने दूल्हे से द्वार छेकाई की रस्म में 3 हजार रुपए मांगे, जिसे देने से दूल्हे ने साफ इंकार कर दिया. इसी पर लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके पक्ष के लोगों पर तंज कसते हुए अपशब्द कहे, जिसके बाद मामला बिगड़ा और विवाद बढ़ गया. करीब एक मिनट के वारयल वीडियो में चीखती आवाजों के बीच दुल्हा और दुल्हन पक्ष को शादी समारोह वाले घर में आपस में भिड़ते देखा जा सकता है. वीडियो में घर पर लगा शादी समारोह का टेंट भी देखा जा सकता है.

ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

वीडियो बनाने वाला शख्स वीडियो में गांव का पता बताते हुए ये कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि दियारी गांव में शादी समारोह में ये मारपीट हो रही है. वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हो रही धक्कामुक्की को देखा जा सकता है. एक पक्ष दूसरे पक्ष पर लात-घूंसे और लाठी चला रहा है. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ. लड़के वाले दूल्हा-दुल्हन को अपने साथ लेकर चले गए हैं.

पुलिस ने क्या बताया

वहीं घटना की जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि एक मारपीट का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मारपीट को लेकर अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |