थाना टोंकखुर्द पुलिस ने मोटर पंप चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,मक्सी के निकले आरोपित

देवास।।
ग्रामीणों की मदद से आरोपियों की तलाश कर 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* ।
• *07 मोटर पंप,01 मोटरसाईकल,केबल कुल मश्रुका 1,50,000 रुपये का किया जप्त* ।

*संक्षिप्त विवरणः*- दिनांक 19.12.2024 को फरियादी दिनेश मण्डलोई निवासी ग्राम खरेली थाना टोंकखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खेत पर रखी पानी की मोटर पंप को अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना टोंकखुर्द में अपराध क्रमांक 585/2024 धारा 303(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द श्री आलोक सोनी एवं चौकी टोंककला प्रभारी श्री हिमांशु पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई । विशेष टीम के द्वारा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये । पुलिस टीम द्वारा ग्राम डिंगरोदा के स्थानीय लोगो की मदद से आरोपियों की तलाश आसपास के क्षेत्रों मे की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया ।

*गिरफ्तार आरोपी*:-
01. सुरज उर्फ सुरेश पिता शंकरलाल केवडा उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रं.06 आशाराम कालोनी मक्सी शाजापुर हाल मुकाम इन्द्रा कालोनी झोंकर रोड मक्सी शाजापुर
02. धीरेन्द्र पिता वीर सिंह सिसौदिया उम्र 33 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पास पडाव मक्सी शाजापुर
03. हीनाराज पिता अईमल पंवार उम्र 21 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पास पडाव मक्सी शाजापुर
04. परदेश पिता परसराम परमार उम्र 36 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पास पडाव मक्सी

*जप्त मश्रुका* – 07 पानी की मोटर पंप,केबल,01 मोटरसाईकल कुल मश्रुका 1,50,000 रुपये का जप्त ।

*सराहनीय कार्यः*- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी टोंकखुर्द श्री आलोक सोनी,चौकी टोंककला प्रभारी श्री हिमांशु पाण्डेय,प्रआर राजेश कडोदिया,आर राजकुमार,शंकर,लखन गेहलोत,धर्मेन्द्र प्रजापत,रितेश,आर.चालक रविन्द्र सिंह एवं सैनिक धर्मेन्द्र चौहान,भगवान सिंह एवं की सराहनीय भूमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |