करणी नहीं ये योगी सेना… आगरा में अखिलेश यादव बोले- सरकार से हो रही फंडिंग

समाजवादी पार्टी से सांसद रामजीलाल सुमन ने बीते दिनों राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद भारी बवाल देखने को मिला. करणी सेना ने आगरा पहुंचकर प्रदर्शन किया. पिछले दिनों सांसद के घर पर कुछ लोगों ने हमला करने की कोशिश भी की थी, जिसके बाद सांसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई. सांसद सुमन के बयान के बाद खूब गहमागहमी देखने को मिली. पूरे बवाल के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी आज (19 अप्रैल) सांंसद से मिलने आगरा पहुंचे. जहां उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला है.

अखिलेश यादव के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, इसके साथ ही सैकड़ों जवान सांसद के घर के आसपास तैनात हैं. अखिलेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार पर आरोप लगाया कि ये PDA को तोड़ने की कोशिश है.

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर के संविधान और उसके तहत हमें मिले अधिकारों का पालन करते हुए आगे बढ़ेगी. तलवार लहराने वालों और गाली-गलौज करने वालों पर कार्रवाई होगी.

दलितों-अल्पसंख्यकों को डराने कोशिश – अखिलेश

अखिलेश यादव ने सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना की तरफ से किए गए हमले को लेकर कहा कि ये पीडीए को डराने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा कि सांसद के आवास पर अचानक हमला नहीं हुआ. ये हमला एक साजिश के तहत हुआ है. हमलावरों का इरादा जान लेने का था.

अखिलेश ने कहा कि हाल में हुए उप चुनाव भी ये लोग डराकर ही जीते हैं. प्रयागराज में एक दलित को मारकर जला दिया गया. ये एक तरह से दलितों-अल्पसंख्यकों को डराने कोशिश पूरी कोशिश की गई है.

करणी सेना को सरकार ने की फंडिंग- सपा प्रमुख

अखिलेश यादव ने कहा कि करणी सेना नहीं ये योगी सेना है, जिसके लिए सरकार से फंडिंग हो रही है. सीएम के स्वजातीय लोगों ने जिस तरह तलवारें लहराईं, वो पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यकों को हटाना चाहते हैं. तलवार लहराने पर भी न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही किसी ने विरोध किया. इस तरह के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति सरकार ने दी थी. उनका इरादा जान लेने का था. ये सब प्रदर्शन सरकार की फंडिंग पर हो रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |