दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद, गुस्से में दांत से काटकर अलग कर दिया हाथ का अंगूठा

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चित्रांव गांव में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो पूर्व मित्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का अंगूठा दांतों से काटकर अलग कर दिया, इस मारपीट की घटना पर दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के चित्रांव गांव के निवासी विकास गुप्ता और अंबर गुप्ता कभी अच्छे मित्र हुआ करते थे।

दोनों एक समय साथ-साथ काम करने गुजरात गए थे। इसी पुराने कार्यस्थल से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर दोनों दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद कहासुनी हो गई, दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान अंबर गुप्ता ने गुस्से में आकर विकास गुप्ता के हाथ पर झपट्टा मारते हुए उसका अंगूठा अपने दांतों से काट दिया, जिससे वह पूरी तरह अलग हो गया। इस हिंसक झड़प में अंबर गुप्ता को भी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों द्वारा जयसिंहनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी  का कहना है कि दो दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया गया है और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

गर्मियों में ट्रिप पर जा रहें हैं, तो बैग में जरूर रखें सामान     |     मंदिर टूटा है, हौसला नहीं… गुस्से में जैन समुदाय, कांग्रेस भी हमलावर     |     मेरठ का कोबरा कांड: संपेरे ने भी चोरी कर बेचा था सांप, मुआवजे की रकम के लालच फंस गई कातिल पत्नी     |     दिल्ली सरकार की पहली जनसुनवाई, सड़क-पानी की क्या शिकायतें?     |     किडनैप कर सुनसान जगह ले गए, मुंह बंद कर कपड़े फाड़े… फिर नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप     |     दूल्हे को लगा भाई है, धूमधाम से किया दुल्हन के बॉयफ्रेंड का स्वागत… तभी दिखा कुछ ऐसा कि मच गया हंगामा     |     दिल्ली, लखनऊ और पटना… गर्मियों में यात्रियों के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल और लिस्ट     |     साली की होनी थी शादी, मेकअप करवाकर आई पत्नी, देखते ही बौखलाया पति और काट दी चोटी     |     आधी रात को समधन से मिलने आता था समधी, फिर बंद कमरे में… अलीगढ़ के सास-दामाद जैसा कर गए कांड     |     भूकंप के झटकों से थर्राया अफगानिस्तान, कश्मीर तक कांपी धरती; रिक्टर पैमाने पर 5.9 रही तीव्रता     |