उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, इन 5 स्टेप्स में आसानी से करें चेक

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कल, 19 अप्रैल को घोषित किया जाएगा. नतीजे सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे. परिणाम प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे. साथ ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट टाॅपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी. बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट ukresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी से 11 मार्च तक राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी नंबर प्राप्त करने होंगे. वहीं जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होंगे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा. परीक्षा में प्राप्त अपने नंबरों से असंतुष्ठ होने वाले अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा से मूल्यांकन भी करा सकेंगे.

Uttarakhand Board Result 2025: इन 5 स्टेप्स में आसानी से करें चेक

  • UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ukresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए 10वीं रिजल्ट 2025/ 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें.
  • मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • अब चेक करें और डाउनलोड करें.

Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2025: मार्कशीट में क्या होगी डिटेल

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं छात्रों के मार्कशीट में छात्र का नाम, अभिभावक का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, लिंग, स्कूल का नाम कोड के साथ, प्रत्येक विषय में अंक, समग्र अंक, प्रत्येक विषय में ग्रेड, योग्यता स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी.

पिछले साल 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च तक और 10वीं का 15 फरवरी से 13 मार्च तक किया गया था. 2024 में कुल 2,10,354 स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. इंटर का रिजल्ट 82.63 फीसदी दर्ज किया गया था. नतीजे जारी होने के लिए कुछ दिनों के बाद अपने संबंधित स्कूलों से मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |