पति बन गया हैवान,रोटी बनाने वाला तवा मारकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

देवास। मध्य प्रदेश के देवास में टोंकखुर्द थाना अंतर्गत ग्राम सालमखेड़ी में  पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने रोटी बनाने बाला लोहा का तवा मार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपी का नाम स्वरूप सोलंकी है। घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है,बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच का विवाद ही इस घटना का कारण है। हालांकि जांच के बाद और आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

टीटोड़ी में हुसैन पटेल परिवार ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल     |     CM मोहन 20 अप्रैल को खिमला में चीता प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ, विधायक, कलेक्टर एवं SP ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा     |     PWD परिसर में खड़ी कार अचानक बन गई आग का गोला, जलकर हुई राख..     |     दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद, गुस्से में दांत से काटकर अलग कर दिया हाथ का अंगूठा     |     नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नर्सिंग घोटाले पर फिर उठाये सवाल, बोले, असली गुनहगारों पर कब होगी कार्रवाई…     |     तेज आंधी और बारिश के बीच सवारियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल     |     ‘जो राज्य सरकार शांति नहीं बनाए सकती, उसका सत्ता में रहने का कोई औचित्य नहीं’ बंगाल हिंसा पर ज्योतिरादित्य की दो टूक     |     छतरपुर में ट्रैक्टर ड्राइवर को लगी गोली, हुई मौत, मृतक के भाई ने कारोबारी पर लगाया हत्या का आरोप     |     अजब MP में गजब घोटाला, पत्नी की जगह काम करने जाता था पति, 55 लाख रुपए के घोटाले ने खोल दी पोल     |     कार और बाइक की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत     |