सैलरी से चुराए रुपये, फिर पिता ने दी भयानक सजा… बेटे का उसी की शर्ट से घोंट दिया गला, झाड़ियों में फेंकी लाश

उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पिता की सैलरी से रुपये चुराना बेटे को भारी पड़ गया. कलयुगी पिता ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया, उसने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके लिए पिता ने बेटे की ही शर्ट को फंदा बना डाला. उसने लाश को झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल की सुबह आनंदपुर गांव के मुख्य रोड के पास झाड़ियों में एक बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की उम्र करीब 14 से 15 साल बताई गई और उसकी पहचान अंकित के रूप में हुई. सूचना मिली थी कि अंकित का शव रिद्धि सिद्धि फैक्ट्री के सामने मैदान में पड़ा हुआ है. कॉल करने वाला कोई अज्ञात व्यक्ति था.सबसे पहले मृतक अंकित के फुफेरे भाई अभिषेक को इस बात की जानकारी मिली.

गले में बंधी थी स्कूल ड्रेस की शर्ट

कॉल के तुरंत बाद अभिषेक ने अंकित की मां को बताया और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां झाड़ियों में अंकित की लाश मिली. उसके गले में उसी की स्कूल ड्रेस की शर्ट बंधी थी. यानी कि हत्या गला घोंटकर की गई थी. पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की. इस केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 5 टीमें बनाईं और सर्विलांस के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.

CCTV से खुला राज

पुलिस पूछताछ में मृतक के पिता का कहना था कि वो अंकित को स्कूल छोड़कर आया था, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो पुलिस भी दंग रह गई. उसमें साफ दिखा कि अंकित अपने पिता के साथ साइकिल पर जा रहा था, लेकिन स्कूल तक पहुंचा ही नहीं.इसके बाद जब पिता को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो कहानी में जो खुलासा हुआ उसने सबको चौंका दिया. आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

सैलरी से चुरा लिए थे रुपये

आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अंकित कई बार घर में चोरी करता था, और जब वो डांटता तो मां बेटे का साथ देती थी.12 अप्रैल को अंकित ने पिता की सैलरी में से 10 से 12 हजार रुपए चुरा लिए थे. इसी बात से नाराज होकर उसने दिल दहला देने वाला फैसला लिया. 15 अप्रैल की सुबह उसने अंकित और अपने छोटे बेटे को साइकिल पर स्कूल छोड़ने के बहाने निकाला, छोटे बेटे को स्कूल छोड़ा और अंकित को झाड़ियों वाले मैदान में ले गया.

यहां उसने अंकित की शर्ट उतरवाई, लकड़ियां बीनने का बहाना बनाया और फिर उसी शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद वो अपनी फैक्ट्री चला गया और वहां से एक सहकर्मी के फोन से अभिषेक को कॉल कर दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |